
677 साल के बाद बना है संयोग, आज सोना खरीदना बेहद शुभ, घर बैठे 1 रुपये का खरीदें!
AajTak
वैसे तो दिवाली और धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन उससे पहले आज के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. क्योंकि आज पुष्य नक्षत्र है, पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है.
वैसे तो दिवाली (Diwlai) और धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन उससे पहले आज के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि आज पुष्य नक्षत्र है, पुष्य नक्षत्र (pushya nakshatra 2021) को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. यही नहीं, 677 साल के बाद गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आने से अनोखा संयोग बना है. पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी खरीदने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है. (Photo: Getty Images)
अगर आप घर बैठे गुरु-पुष्य नक्षत्र पर सोना खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन मौका भी है. आप आज ही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेश कर सकते हैं. ये भी एक संयोग है कि पुष्य नक्षत्र पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए खुले हैं. वैसे आप 29 अक्टूबर तक इस सरकारी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. (Photo: Getty Images)
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,765 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है. ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. यानी डिजिटल पेमेंट करने पर एक ग्राम सोने के लिए 4,715 रुपये चुकाने होंगे. वहीं 24 अक्टूबर को 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का बाजार मेंम भाव 4780 रुपये है. (Photo: Getty Images)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










