
65 साल के बुजुर्ग को आई गंभीर चोट, Ola Scooter का रिवर्स मोड बन रहा जानलेवा!
AajTak
दुर्घटना में 65 साल के बुजुर्ग का सिर फट गया और उन्हें 10 टांके आए हैं. जबकि उनका बायां हाथ भी टूटा है और उसमें 2 प्लेट लगी हैं.
Ola Scooter का रिवर्स मोड अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. इसके रिवर्स मोड को लेकर कई यूजर सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुके हैं. ताजा मामले में इसकी वजह से एक 65 साल का बुजुर्ग चोटिल हो गया, उसका सिर फट गया और हाथ भी टूट गया.
ये पूरा वाकया जोधपुर में काम करने वाले पल्लव माहेश्वरी ने LinkedIn पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि उनके पिता की उम्र 65 साल है और इस उम्र में भी वह काफी एक्टिव लाइफ जीते हैं. उनके पिता ओला स्कूटर को घर में पार्क करने के लिए बाहर से घर के अंदर ला रहे थे. लेकिन इतने में ही रिवर्स मोड में खामी की वजह से वह दीवार से टकरा गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए.
पल्लव माहेश्वरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस घटना में उनके पिता का सिर फट गया और उन्हें 10 टांके आए हैं. उनका बांया हाथ भी टूट गया है और उसमें 2 प्लेट लगी हैं. माहेश्वरी का कहना है कि वह पिछले साल ही अपने माता-पिता की देखभाल के लिए इंडिया लौटे हैं. भारत के इलेक्ट्रिक वाहन रिवोन्यूशन (EV Revolution) को लेकर वह बहुत उत्साहित रहे हैं. लेकिन देखिए Ola Electric आपके इस Poorly Tested स्कूटर ने उनके पिता के साथ क्या किया?
आईआईटी-खड़गपुर से पढ़े पल्लव माहेश्वरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ओला स्कूटर के रिवर्स मोड में एक सॉफ्टवेयर बग है. इसे लेकर इतनी शिकायतें आने के बाद भी इस खामी को दूर नहीं किया गया. उन्हें नहीं लगता था कि Future Factory में स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े नियमों की ऐसे अनदेखी की जाएगी. इस खामी को अभी तक ना तो कंपनी ने ठीक किया है और ना ही किसी Recall का ऐलान किया है. मेरा आपसे अनुरोध है कि इसे ठीक करें, ताकि आपकी गलती का खामियाजा किसी और को ना उठाना पड़े.
Ola Scooter की खामी को लेकर पहले भी कई यूजर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख चुके हैं. ट्विटर पर बलवंत सिंह नाम के एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से जब उनके बेटे ने स्पीडब्रेकर पर ब्रेक लगाया तो स्कूटर की स्पीड तेज हो गई. उनका आरोप है कि ब्रेक लगाने के बाद स्कूटर हवा से बात करने लगी और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










