
64MP कैमरे वाले Lava Blaze X 5G की पहली सेल, Amazon पर मिल रहा इतना डिस्काउंट
AajTak
Lava Blaze X 5G Price in India: लावा ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जो आज यानी 20 जुलाई से सेल पर आ गया है. हम बात कर रहे हैं Lava Blaze X 5G की. ये स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
Lava Blaze X को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है. ये फोन आज यानी 20 जुलाई से शुरू हुई Amazon Prime Day Sale में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस फोन को आप लॉन्च ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. ये फोन Amazon और लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
ये स्मार्टफोन 64MP के प्राइमरी कैमरा वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
Lava Blaze X तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. फोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Lava Yuva 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 10 हजार से कम है कीमत
इन सभी पर 1000 रुपये का डिस्काउंट प्रमुख बैंकों के कार्ड पर मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 15,999 रुपये हो जाती है. इस स्मार्टफोन को आप स्टारलाइट पर्पल और टाइटैनियम ग्रे कलर में खरीद सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











