
61% चढ़ा Tata की कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल, कल फोकस में रहेगा स्टॉक
AajTak
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी के मुनाफे में शानदार तेजी आई है. कंपनी का रेवेन्यू भी 43 फीसदी उछला है. यह रिजल्ट शेयर बाजार बंद होने के बाद आया है. ऐसे में उम्मीद की जा रहीे है कि बुधवार को इसके शेयरों में तेजी आ सकती है.
टाटा ग्रुप की कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे का ऐलान किया. मंगलवार को टाटा ग्रुप की इस लाइफस्टाइल कंपनी ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए 1,684 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,047 करोड़ रुपये की तुलना में 60.84 प्रतिशत अधिक है.
Titan का दिसंबर तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 25,416 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 17,740 करोड़ रुपये के मुकाबले 43 प्रतिशत की तेजी है. कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ी मांग के कारण कंपनी के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों, विशेष रूप से उसके प्रमुख ज्वैलरी सेगमेंट में, शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे मजबूत आंकड़े सामने आए. कंपनी के शानदार नतीजे के बाद यह शेयर निवेशकों की नजर में रहेगा.
टाइटन के शेयरों में तेजी टाइटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि हमने अपने प्रमुख व्यवसायों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर तीसरी तिमाही में 40% की शानदार तेजी दिखाई है. त्योहारी सीजन ने हमारे सभी उत्पादों में उपभोक्ताओं की व्यापक रुचि को बढ़ावा दिया, जिससे प्रीमियम और सुलभ दोनों ही सेगमेंट में हमारी मजबूती का पता चलता है. इस बीच, मंगलवार को टाइटन के शेयर बीएसई पर 0.24 प्रतिशत बढ़कर 4267.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए.
कंपनी ने बताया कि ज्वेलरी बिजनेस में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 22,517 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, इस सेगमेंट में भारत में कुल आय 41 प्रतिशत बढ़कर 21,458 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें तनिष्क, मिया और ज़ोया जैसे ब्रांडों की सामूहिक वृद्धि 40 प्रतिशत रही.
कंपनी को हर सेगमेंट में अच्छा मुनाफा घड़ियों और वियरेबल्स डिवीजन के पोर्टफोलियो में 14 प्रतिशत की तेजी आई और कुल इनकम 1,295 करोड़ रुपये रही. यह बढ़ोतरी त्योहारी गिफ्ट और एनालॉग घड़ियों के प्रति उपभोक्ताओं की निरंतर पसंद के कारण हुई, जिसमें अकेले एनालॉग सेगमेंट की उपभोक्ता बिक्री में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. नेत्र देखभाल व्यवसाय ने कुल 231 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है.
क्यों आई कंपनी के मुनाफे में तेजी? कंपनी के अनुसार, घरेलू कारोबार ने अब तक की सबसे उच्च तिमाही वृद्धि दर्ज की है. चावला ने कहा कि इस सेगमेंट ने आकर्षक एक्सचेंज प्रोग्राम, नए कलेक्शन और ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित किया, जिस कारण अब तक की सबसे अच्छी वृद्धि वाली तिमाहियों में से एक दर्ज की गई.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











