
600Km की रेंज... 10 मिनट में चार्ज! TATA ने दिखाया इलेक्ट्रिक कारों का फ्यूचर 'Acti.EV'
AajTak
Tata Motors अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अलग ब्रांड (.ev) को डेवलप करने में लगा है. अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के नए आर्किटेक्चर 'Acti.EV' के जरिए भविष्य में आने वाले EV की नई तकनीक से पर्दा उठाया है.
Tata Acti.EV Architecture Explained: देश का ऑटो सेक्टर तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है. पिछले साल इलेक्ट्रिक वाहनों के बिक्री के आंकड़े और नए वाहनों की आमद इस बात का गवाह है कि, देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेग्मेंट में तकरीबन 73% बाजार पर कब्जा जमाए हुए टाटा मोटर्स एक लीडर की भूमिका निभा रहा है और आज कंपनी ने EV सेग्मेंट में अत्याधुनिक तकनीक की एक और ईंट जोड़ दी है जो कंपनी के इलेक्ट्रिक फ्यूचर को लंबी दूरी तय करने में मदद करेगा.
टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए किया है. कंपनी ने अपनी नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी और टिएगो ईवी के बाद चौथे इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर Tata PUNCH EV को पेश करने का ऐलान किया है. इस नई एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. जिसके ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं.
बहरहाल, बात करते हैं टाटा की नई तकनीक की, टाटा मोटर्स ने आज एक इवेंट के जरिए नए ऑर्किटेक्चर (Acti.EV) से पर्दा उठाया है. इस ऑर्किटेक्चर पर कंपनी की आने वाली फ्यूचर कारें बेस्ड होंगी. ये नया आर्किटेक्चर कई मायनो में बेहद ख़ास होगा और कंपनी ने इसे अलग-अलग लेयर से समझाने की कोशिश की है. आइये जानें इस आर्किटेक्चर में क्या ख़ास है-
नया Acti.EV आर्किटेक्चर मुख्य रूप से चार पिलर्स पर बेस्ड है, जिसमें परफार्मेंस, टेक्नोलॉजी, मॉड्यूलैरिटी और स्पेस इफिशियंसी प्रमुख हैं और ऐसे ही इसमें 4 लेयर्स भी दिए गए हैं.
लेयर 1- पावरट्रेन Acti.EV आर्किटेक्चर एक ऑप्टिमाइज़्ड बैटरी पैक डिज़ाइन की सुविधा देता है, जिसमें एडवांस ग्लोबल स्टैंडर्ड पर परीक्षण किए गए सेल शामिल हैं - जिससे एनर्जी डेंसिटी में 10% सुधार होता है. इस बैटरी पैक को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये वाहन को सिंगल चार्ज में 300 किमी ~ 600 किमी तक कई रेंज विकल्प प्रदान करता है. ये वाहन पर निर्भर करेगा कि कंपनी इसे किस तरह से ट्यून करती है जो अलग-अलग रेंज प्रदान करेगी. सबसे कम आप 300 किमी के रेंज की उम्मीद तो कर ही सकते हैं.
ये आर्किटेक्चर वाहन को ऑल व्हील ड्राइव (AWD), रियल व्हील ड्राइव (RWD) और फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम से लैस करने की भी सुविधा देता है. कंपनी का कहना है कि, acti.ve आर्किटेक्चर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन AC फास्ट चार्जिंग के लिए 7.2kW से 11kW ऑन बोर्ड चार्जर और 150kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है - जिससे केवल 10 मिनट में बैटरी इतनी चार्ज हो जाएगी कि आपको 100 किमी की रेंज मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











