
600 दिन बाद भी यूक्रेन कैसे टिका हुआ है रूस के सामने, किन इलाकों पर हो चुका कब्जा?
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच करीब 650 दिनों से लड़ाई जारी है. पहले माना जा रहा था कि छोटा देश यूक्रेन कुछ दिनों या हफ्तों में रूस के आगे घुटने टेक देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा वो लगातार हमलावर हो रहा है. लेकिन जिस देश की अर्थव्यवस्था से लेकर सैन्य ताकत से भी रूस से कई गुना कम है, वो आखिर कमजोर क्यों नहीं हो रहा?
यूक्रेन युद्ध के बीच कई कंस्पिरेसी थ्योरीज आती रहीं. अमेरिका लगातार दावा कर रहा है कि रूस को चीन हथियार और पैसे सप्लाई कर रहा है ताकि वो कमजोर न पड़े. ऑफिस ऑफ डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट ये क्लेम करती है. इसमें चीन की सरकार के अलावा चीनी कंपनियों को भी घेरा गया कि वे रूस को सपोर्ट कर रहे हैं. ये तो हुआ एक पहलू.
हो सकता है कि चीन उसे मदद कर रहा हो, या नहीं भी कर रहा हो. लेकिन इतना तय है कि यूक्रेन बिना मदद इतने लंबे समय तक टिक नहीं सकता था.
दोनों देशों में कितना अंतर है? साल 2020 के आखिर में यूक्रेन की जीडीपी 155.5 बिलियन डॉलर थी. वहीं रूस की जीडीपी 1.48 ट्रिलियन डॉलर थी. एक तरह से देखा जाए तो रूस की इकनॉमी यूक्रेन से 10 गुना ज्यादा मजबूत है. स्टॉक मार्केट पर काम करने वाली कंपनी नेस्डेक के मुताबिक, जीडीपी के मामले में रूस लगातार जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे देशों से भी आगे रहा.
कहां से सहायता मिल रही यूक्रेन को? अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के सारे बड़े देश उसे पैसों और हथियारों की मदद दे रहे हैं. जर्मन रिसर्च संस्थान कील इंस्टीट्यूट फॉर वर्ल्ड इकनॉमी (IfW) इसपर नजर रख रही है कि कौन सा देश यूक्रेन को कितनी सहायता दे रहा है. इसके मुताबिक कुल 28 देशों ने उसे हथियारों की मदद दी. इसमें सबसे बड़ा योगदान अमेरिका का रहा.
मदद की ट्रैकिंग भी हो रही कौन सा देश यूक्रेन को क्या दे रहा है, इसपर निगाह रखने के लिए IfW ने एक ट्रैकिंग वेबसाइट बना रखी है. यूक्रेन सपोर्ट ट्रैकर नाम की इस साइट पर पैसे, हथियार, रसद और मानवीय मदद के अलग-अलग आंकड़े हैं. हालांकि जर्मन रिसर्च इंस्टीट्यूट ये भी मानता है कि असल में ये शायद ही पता लग सके कि किस देश ने यूक्रेन को कितनी मदद दी. देशों के दिए डेटा में कितनी पारदर्शिता है, इसका पता लगाना असंभव है, जब तक कि वो लीक न हो जाए.
क्या कोई देश रूस की भी मदद कर रहा है? इस बारे में खुलकर कोई भी जानकारी नहीं मिलती सिवाय अमेरिकी क्लेम्स के. अमेरिकी संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड डिफेंस स्टडीज का दावा है कि चीनी कंपनियां रूस को मिसाइड रडार के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और कई सैन्य चीजें भेजती रहीं. इसमें बुलेट प्रूफ जैकेट भी शामिल है. कयास लगता रहा कि अमेरिका से नाराज सभी देश छोटे-बड़े स्तर पर रूस की मदद कर रहे होंगे, जैसे उत्तर कोरिया, वियतनाम और क्यूबा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









