
60 के दशक से OTT के दौर तक, बॉलीवुड में रहा है इन ईरानी सितारों का दबदबा
AajTak
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की खास बात ये है कि उसमें आपको हर देश, हर मूल और अलग-अलग भाषा बोलने वाले कई बढ़िया एक्टर्स मिल जाएंगे. ऐसा ही कुछ ईरानी कलाकारों के साथ भी है. भारतीय सिनेमा में आज के वक्त में कई ईरानी एक्टर्स काम कर रहे हैं. इनमें से एक तो दिग्गज एक्ट्रेस भी रही हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच घमासान सैन्य टकराव हो रहा है. शनिवार, 28 फरवरी की सुबह से ही तीनों देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और इजरायल में कई जगह हमले जारी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है. दोनों देशों के बीच रिश्ते सालों से खराब है. इसे असल जिंदगी के साथ-साथ सिनेमा में भी देखा जा चुका है.
हालांकि भारत के साथ इजरायल और ईरान, दोनों ही अच्छे रिश्ते रखते हैं. ईरान के कई कलाकार भारतीय सिनेमा में काम कर रहे हैं. अगर आप इनके बारे में नहीं जानते, तो हम आपको आज बता देते हैं.
एलनाज नोरौजी
एलनाज नोरौजी, एक ईरानी-जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं. एलनाज का जन्म 9 जुलाई 1992 को ईरान के तेहरान में हुआ था. 8 साल की उम्र में वे परिवार के साथ जर्मनी चली गईं, जहां उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत 14 साल की उम्र से की. उन्होंने डियोर, लैकोस्टे जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की. एलनाज ने 7 भाषाएं बोलना सीखा है, जिसमें फारसी, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी, उर्दू और पंजाबी शामिल हैं.
एलनाज ने भारत आकर बॉलीवुड में एंट्री की थी. नेटफ्लिक्स की पहली बड़ी वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में जोया मिर्जा के रोल से वो सुर्खियों में आईं. इसके अलावा एलनाज ने 'जुगजुग जीयो', 'हैलो चार्ली', 'राष्ट्र कवच ओम', मराठी फिल्म 'टकाटक 2' में काम किया. हॉलीवुड में उन्होंने 'कंधार' (2023) पिक्चर में जेरार्ड बटलर के साथ देखा गया था. ऐपल टीवी+ की फेमस सीरीज तेहरान में भी एलनाज अहम रोल निभा चुकी हैं. पिछले साल उन्होंने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में हिस्सा लिया था.
मंदाना करीमी

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












