
6,000mAh बैटरी वाला Moto का ये बजट फोन अब हुआ और सस्ता
AajTak
Moto G10 Power को भारत में पिछले महीने Moto G30 के साथ लॉन्च किया गया था. अब इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. फोन पर डिस्काउंट फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल के दौरान दिया जा रहा है.
Moto G10 Power को भारत में पिछले महीने Moto G30 के साथ लॉन्च किया गया था. अब इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. फोन पर डिस्काउंट फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल के दौरान दिया जा रहा है. इस सेल की शुरुआत आज यानी 7 अप्रैल को हुई है और ये 11 अप्रैल तक जारी रहेगी. Moto G10 Power को पिछले महीने भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस कीमत में कंपनी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑफर कर रही है. ये फोन केवल इसी वेरिएंट में आता है. अब फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल के दौरान इस पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है. खास बात ये है कि Moto G10 Power पहली बार ऑफर में आया है. इस फोन को 500 रुपये के डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










