
6 सेंटीमीटर लंबी 'पूंछ' के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किया अलग
AajTak
डॉक्टरों की टीम को जब बच्ची की पूंछ के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए. इस पूंछ की लंबाई 5.7 सेंटीमीटर थी और व्यास 3 से 5 मिमी के बीच था. उस पर हल्के बाल भी थे और आखिरी सिरा गेंद जैसा गोल था. पूंछ के अंदर हड्डी होने का कोई सबूत नहीं मिला.
मेक्सिको से एक दुर्लभ घटना सामने आई है. यहां एक बच्ची करीब 6 सेंटीमीटर पूंछ के साथ पैदा हुई. इसे देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. घटना को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस में ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. देश में इस तरह का यह मामला है.
डेली मेल के मुताबिक, बच्ची का जन्म उत्तर-पूर्वी मेक्सिको के Nuevo Leon राज्य स्थित एक ग्रामीण अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए हुआ था. इसी दौरान डॉक्टरों की टीम को बच्ची की पूंछ के बारे में पता चला. इसकी लंबाई 5.7 सेंटीमीटर थी और व्यास 3 से 5 मिमी के बीच था. पूंछ पर हल्के बाल भी थे और इसका आखिरी सिरा गेंद जैसा गोल था.
जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी में इस केस को लेकर बताया गया कि प्रेग्नेंसी के दौरान मां को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी. रेडिएशन, संक्रमण आदि का भी कोई पिछला इतिहास नहीं था. उनका पहले से ही एक बेटा है, जो बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुआ था. ऐसे में जब पूंछ के साथ बच्ची पैदा हुई तो डॉक्टर्स हैरान रह गए.
उन्होंने जांच के लिए लुम्बोसैक्रल एक्स-रे किया लेकिन पूंछ के अंदर हड्डी होने का कोई सबूत नहीं मिला. पूंछ उसके तंत्रिका तंत्र से जुड़ी नहीं थी, मतलब इसे ऑपरेशन द्वारा हटाया जा सकता था. डॉक्टरों ने कहा- 'पूंछ नरम थी, त्वचा से ढकी हुई थी और उस पर हल्के बाल थे. इसे बिना किसी दर्द के निष्क्रिय रूप से हिलाया जा सकता था.'
बाद में सारे टेस्ट कर सर्जनों ने एक मामूली ऑपरेशन से बच्ची के शरीर से पूंछ को हटा दिया. अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बच्ची को आज दो महीने से अधिक हो गए हैं और उसे अभी तक कोई समस्या नहीं आई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










