
6 लाख की ठगी मामले में मां बेटे पर मामला दर्ज, जमीन बेचने का झांसा देकर ठेकेदार को लगाया चूना
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक ठेकेदार से 6 लाख रुपये की ठगी के आरोप में महिला मीना म्हात्रे और उसके बेटे मनीष पर मामला दर्ज हुआ. दोनों ने पुश्तैनी जमीन बेचने का झांसा देकर पैसे लिए, जबकि जमीन पहले ही रिश्तेदार को ट्रांसफर की जा चुकी थी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जमीन सौदे में एक ठेकेदार से 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. मीरा-भायंदर, वसई-विरार (MBVV) पुलिस के अनुसार, आरोपी मीना नरेंद्र म्हात्रे और उनके बेटे मनीष ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से संपर्क किया और जुलाई 2018 में अपनी पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा बेचने की पेशकश की.
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ने उससे सात साल की अवधि में नकद और चेक के माध्यम से 6 लाख रुपये लिए और उसे भयंदर में 7 लाख रुपये मूल्य के एक प्लॉट का विक्रय विलेख (सेल डीड) बनाने का आश्वासन दिया. हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले ही एक त्याग पत्र के माध्यम से प्लॉट अपने एक रिश्तेदार को ट्रांसफर कर दिया था.
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात) और 318 (4) (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है.
गौरतलब है कि जमीन या संपत्ति बिक्री के मामले में धोखाधड़ी का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ही ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां कभी कागजातों में हेरफेर तो कभी किसी और तरह से ठगी को अंजाम दिया जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










