
6 महीने में 129 सिफारिशें: CJI बी.आर. गवई के कार्यकाल में कॉलेजियम का रिपोर्ट कार्ड जारी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने एक आधिकारिक दस्तावेज जारी कर बताया है कि CJI बी.आर. गवई के करीब छह महीने के कार्यकाल में कॉलेजियम ने हाई कोर्ट में नियुक्ति के लिए कुल 129 नाम केंद्र को भेजे, जिनमें से 93 को मंजूरी मिल चुकी है. इन सिफारिशों में 11 उम्मीदवार ओबीसी/पिछड़ा वर्ग समुदाय से, 10 अनुसूचित जाति से और 13 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं, जबकि सूची में 15 महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है.
CJI बी.आर. गवई के लगभग 6 महीने के कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से की गई सिफारिशों की जानकारी देते हुए आधिकारिक दस्तावेज जारी किया गया है. जस्टिस गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने हाई कोर्ट के लिए कुल 129 सिफारिश केंद्र सरकार को भेजीं जिसमें से 93 को मंजूरी दी गई.
इन सिफारिशों में 11 अन्य पिछड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग से, 10 अनुसूचित जाति से और 13 अल्पसंख्यक समुदायों से आते हैं जबकि इस सूची में 15 महिलाएं भी शामिल हैं. अपने कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस पर सेरेमोनियल बेंच में CJI बी.आर. गवई ने कहा कि हमने राष्ट्रपति/ गवर्नर मामले में दिए गए फैसले में किसी भी विदेशी जजमेंट का इस्तेमाल नहीं किया.
'कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिन पर गैलेक्सी को भी गर्व होता है'
सीजेआई गवई ने कहा कि जजमेंट में हमने स्वदेशी इंटरप्रिटेशन का इस्तेमाल किया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि CJI गवई और जस्टिस सूर्यकांत जजमेंट में भारतीयता वापस लाए हैं. ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिन पर गैलेक्सी को भी गर्व होता है.
'मैंने समाज की सेवा करने के मकसद से अपनी ड्यूटी निभाई'
सेरेमोनियल बेंच में CJI बी.आर. गवई ने कहा कि जब मैंने 1985 में इस प्रोफेशन को जॉइन किया था तो मैं लॉ के स्टूडेंट के तौर पर जुड़ा था और अब मैं चीफ जस्टिस के तौर पर पद छोड़ रहा हूं. एक वकील और फिर एक जज और CJI के तौर पर, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर ऑफिस, पावर का ऑफिस नहीं है, बल्कि देश की सेवा करने का एक मौका है. इसलिए मैंने समाज की सेवा करने के मकसद से अपनी ड्यूटी निभाई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







