
6 घंटे जाम में फंसी रही महिला, रैपिडो ड्राइवर ने बिना शिकायत पहुंचाया घर
AajTak
गुड़गांव में भारी बारिश से लगे ट्रैफिक जाम में एक रैपिडो ड्राइवर सूरज मौर्य ने सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज को छह घंटे तक बिना शिकायत घर पहुंचाया. दीपिका ने उनके धैर्य और सेवा भावना के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया.
गुड़गांव में सोमवार को हुई भारी बारिश से पूरे शहर में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लोग कई घंटों तक फंसे रहे. इस दौरान रैपिडो ड्राइवर सूरज मौर्य ने सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज को बिना शिकायत किए 6 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहने के बावजूद सुरक्षित घर पहुंचाया. दीपिका ने एक्स (Twitter) पर उनके लिए धन्यवाद पोस्ट शेयर किया और उनकी मेहनत की तारीफ की.
वीडियो शेयर कर किया धन्यवाद दीपिका नारायण भारद्वाज भी उन लोगों में शामिल थीं जो घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे. उन्होंने अपने रैपिडो ड्राइवर सूरज मौर्य का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पानी से भरी सड़कों पर बाइक चलाते दिखे. दीपिका ने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें घर तक पहुंचाने में छह घंटे से ज़्यादा लगाए, लेकिन एक बार भी शिकायत नहीं की. गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन्होंने बस इतना कहा – “मैडम, आप जितना चाहें, अतिरिक्त दे दीजिएगा.” दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ड्राइवर की धैर्य और मदद के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं. उन्होंने ड्राइवर को 'Absolute Gem' कहा.
सोशल मीडिया पर रील वायरल गुड़गांव में रैपिडो ड्राइवर की ईमानदारी और मदद ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया कई लोगों ने कहा कि यह नकारात्मक खबरों के बीच सकारात्मकता की एक मिसाल है. भारी बारिश और ट्रैफिक जाम को देखते हुए, गुड़गांव प्रशासन ने लोगों को घर से काम करने की सलाह दी है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 से 7 बजे के बीच शहर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार (02-09-2025) को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी वजह से सभी कंपनियों से कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें और स्कूलों से कहा गया है कि वे ऑनलाइन क्लासेस कराएं.
हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट हरियाणा में लगातार बारिश से यमुना और दूसरी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इसी वजह से यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज के गेट खोलने पड़े. खतरे को देखते हुए कुछ जगहों पर मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 से 36 घंटे तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. रविवार से ही इन राज्यों में मॉनसून तेज़ बना हुआ है. पंजाब के कई जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ज्यादा बारिश होने से सतलुज, ब्यास, रावी और कई छोटी नदियां उफान पर हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







