
6 गेंद, 6 रन, बुमराह की 'बॉम्बिंग...', 18वें ओवर में ऐसे डूबा अंग्रेजों का जहाज!
AajTak
वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल जब इंग्लैंड को जीतने के लिए 18 गेंदों में 45 रन चाहिए थे... तब जसप्रीत बुमराह ने अपने डेथ ओवर के जादू से मैच का रुख पलट दिया. दरअसल,18वां ओवर इंग्लैंड के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ. बुमराह ने अपने डेथ ओवर की मास्टरी से सैम करन और जैकब बेथेल को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया. सिर्फ 6 रन बने, कोई विकेट नहीं गिरा, लेकिन इंग्लैंड की योजना पूरी तरह विफल हो गई.
वानखेड़े की पिच रात की रोशनी में चमक रहा थी. स्टेडियम में हर तरफ उत्सुकता और रोमांच का माहौल था. इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 18 गेंदों में 45 रन चाहिए थे. 5 विकेट सुरक्षित... और जैकब बेथेल 94 रन पर खेल रहे थे. दरअसल, यही वह समय था जब 18वां ओवर शुरू होने वाला था और हर आंख उस गेंदबाज पर टिकी थी जो भारत की उम्मीद बन चुका था. वह कोई और नहीं... 'यॉर्करमैन' जसप्रीत बुमराह थे.
यह पल केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि रणनीति और मानसिक दबाव का संगम था. हर दर्शक जानता था कि इस ओवर में जो कुछ भी होगा, वह मैच का रुख तय करेगा. बुमराह, जो डेथ ओवर्स में हमेशा खतरनाक रहते हैं, इस समय पूरी योजना के साथ खड़े थे.
18वां ओवर: बुमराह का जादू
17.1: बुमराह ने सैम करन के सामने यॉर्कर डाली. गेंद बिल्कुल स्टंप्स पर थी. करन उसे सही तरीके से नहीं खेल पाए, कोई रन नहीं हुआ. स्टेडियम में हल्की दहाड़ सुनाई दी- यह केवल शुरुआत थी.
17.2: बुमराह ने सैम करन के सामने फिर से यॉर्कर डाली. गेंद मिडल स्टंप्स पर थी. करन ने इसे छेड़ते हुए खेला और जमीन पर ही लॉन्ग-ऑन की ओर भेजा. उन्हें सिर्फ 1 रन मिला.
17.3: अब बुमराह ने जैकब बेथेल के सामने यॉर्कर डाला. बेथेल ने इसे मिड-ऑन की ओर खेलकर 1 रन लिया. भीड़ तालियों से बुमराह की मास्टरी की सराहना कर रही थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






