
6 कत्ल, फांसी और अब 12 साल बाद रिहाई... आगरा में हुए सामूहिक हत्याकांड की खौफनाक कहानी
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा के तुरकिया गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में फांसी की सजा पाए गंभीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया. इसके बाद वो बुधवार की सुबह आगरा के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए. उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनको भगवान पर भरोसा था.
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा के तुरकिया गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में फांसी की सजा पाए गंभीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया. इसके बाद वो बुधवार की सुबह आगरा के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए. उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनको भगवान पर भरोसा था. इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग भी की है. आइए देश को झकझोरने वाले इस हत्याकांड की पूरी कहानी जानते हैं.
ये अदालत अपने बड़े भाई सत्यभान, भाभी पुष्पा और उनके चार बच्चों आरती, महरा, गुड़िया और कन्हैया समेत कुल छह क़त्ल के मुल्ज़िम गंभीर सिंह को मुजरिम क़रार देते हुए मौत की सज़ा सुनाती है.
20 मार्च 2017, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट, आगरा
22 महीने बाद... ये अदालत निचली अदालत के फ़ैसले को बरक़रार रखते हुए अपने बड़े भाई सत्यभान, भाभी पुष्पा और उनके चार बच्चों आरती, महरा, गुड़िया और कन्हैया समेत कुल छह क़त्ल के मुजरिम गंभीर सिंह को फांसी की सज़ा सुनाती है.
9 जनवरी 1019, इलाहाबाद हाई कोर्ट, प्रयागराज
6 साल बाद... ये अदालत गंभीर सिंह को फ़ौरन रिहा करने का हुक्म सुनाती है. क्योंकि उनके खि़लाफ ऐसा एक भी सबूत अदालत के सामने पेश नहीं किया जा सका, जिससे उसे छह क़त्ल का दोषी ठहराया जाए.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









