
'5G अपग्रेड' के इस मैसेज से बैंक अकाउंट्स हो रहे हैं खाली, पुलिस ने दी चेतावनी, आप न करें ये गलती
AajTak
5G Fraud: 4G से 5G SIM अपग्रेड के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस ने चेतावनी भी जारी की है. पुलिस की इस चेतावनी में कहा गया है कि यूजर्स को फोन पर मिले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए. इससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
5G मोबाइल सर्विस देश में शुरू हो चुकी है. कई शहरों में Jio और Airtel की 5G सर्विस लॉन्च हो चुकी है. लेकिन, इसके साथ स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं. वो 5G सर्विस के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. इससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. पुलिस ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी की है.
5G को लेकर चल रहे स्कैम को लेकर हैदराबाद साइबर पुलिस ने अलर्ट किया है. इस चेतावनी में कहा गया है कि यूजर्स को फोन पर मिले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए. इससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
पुलिस ने कहा है कि इसको लेकर उन्हें काफी शिकायतें आ रही हैं जहां पर फोन में मिले अनजान लिंक पर क्लिक करने लोगें के के बैंक अकाउंट से पैसे कट गए. इस वजह से बाकी लोगों को भी इस नए फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है.
4G से 5G पर SIM अपग्रेड करने के नाम पर फ्रॉड
इस स्कैम में लोगों को एक लिंक भेजा जाता है. इसमें कहा जाता है कि 4G से 5G पर अपग्रेड करने के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करने की जरूरत है. इसे ऑफिशियल मैसेज समझकर लोग इस पर क्लिक कर देते हैं. लेकिन, इससे आपका डेटा स्कैमर्स के पास पहुंच जाता है.
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लिंक पर क्लिक करने साइबर क्रिमिनल को फोन नंबर से लिंक बैंक अकाउंट की जानकारी मिल जाती है. इसके बाद वो फोन नंबर को ब्लॉक करके सिम स्वैप करते हैं. इससे यूजर का सिम ब्लॉक हो जाता है और स्कैमर्स को इसका एक्सेस मिल जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










