
56 साल बाद भारत-बांग्लादेश चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक फिर से बहाल, INDO-PAK युद्ध के समय हुआ था बंद
Zee News
इस रेल लिंक को भारत और बांग्लादेश के बीच पांचवें रेल लिंक के रूप में फिर से शुरू किया गया है. दोनों सरकारों ने अपने रेल संपर्क और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने के लिए इस रेल लिंक को बहाल किया है.
जलपाईगुड़ीः भारत और बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे मार्ग पर वाणिज्यिक सेवाएं इतवार को एक मालगाड़ी के पड़ोसी देश की यात्रा के साथ बहाल हो गई. यह रेल मार्ग 56 साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा था. इस रेल मार्ग का पुनरुद्धार किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने 17 दिसंबर, 2020 को इसका उद्घाटन किया था. हालांकि, महामारी की वजह से उसके बाद आधिकारिक तौर पर मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं चली थी. पत्थर के चिप्स से लदी 58 डिब्बों वाली मालगाड़ी इतवार की सुबह साढ़े दस बजे अलीपुरद्वार के डिमडिमा स्टेशन से निकली. यह हल्दीबाड़ी के रास्ते बांग्लादेश के चिलाहाटी जाएगी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के तर्जुमान ने शनिचर को कहा था, ’’हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी के बीच पहली व्यावसायिक सेवा इतवार को शुरू होगी. इस रेल लिंक को भारत और बांग्लादेश के बीच पांचवें रेल लिंक के रूप में फिर से शुरू किया गया है. दोनों सरकारों ने अपने रेल संपर्क और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने के लिए इस रेल लिंक को बहाल करने का काम शुरू किया है. 1st freight train started today through the Haldibari-Chilahati rail route, as part of India-Bangladesh connectivity: Arindam Bagchi, Spokesperson, Ministry of External Affairs — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









