
50MP प्राइमरी कैमरे के साथ Redmi 10 लॉन्च, कीमत करीब 13,300 रुपये
AajTak
Redmi 10 को बुधवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया. उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन को दूसरे बाजारों में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Redmi 10 को बुधवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया. उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन को दूसरे बाजारों में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. शाओमी ने Redmi 10 की घोषणा अपने ऑफिशियल ब्लॉग के जरिए की है. हालांकि, ब्लॉग पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि फोन कहां उपलब्ध होगा. लेकिन, शाओमी मलेशिया ने एक ट्वीट मेंशन किया है कि Redmi 10 को मलेशिया में उपलब्ध होगा. फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है. ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत $179 (लगभग 13,300 रुपये), 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत $199 (लगभग 14,800 रुपये) और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत $219 (लगभग 16,300 रुपये) रखी गई है. Redmi 10 को कॉर्बन ग्रे, पेबल वाइट और सी ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ब्लॉग में लॉन्च मार्केट्स की जानकारी नहीं है, लेकिन अवेलेबिलिटी 20 अगस्त लिखी गई है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











