
50MP कैमरा सेटअप के साथ OPPO A77 4G भारत में लॉन्च, दिए गए हैं कई बेहतरीन फीचर्स, कीमत बजट में
AajTak
Oppo A77 4G Launched in India: कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A77 4G को देश में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 33W SuperVOOC चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. इस फोन को खरीदने पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है.
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A77 4G को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को भारतीय बाजार में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. ये हैंडसेट ग्लो डिजाइन के साथ आता है और इसमें दो कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं.
कंपनी ने इसमें 50-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया है. ये फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है. इसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. यहां पर आपको इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Oppo A77 की कीमत और उपलब्धता
Oppo A77 की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए 15,499 रुपये रखी गई है. इस फोन को ऑफलाइन मार्केट या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इस फोन को ICICI Bank कार्ड से खरीदने पर 10 परसेंट का कैशबैक दे रही है.
Oppo A77 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo A77 में 6.56-इंच की LCD HD+ स्क्रीन दी गई है. ये 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. ये वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है. कंपनी के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर 4GB रैम के साथ दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










