
5000 जवानों का पहरा, 150 बस स्टैंड और 300 डेरों में तलाशी, अमृतपाल की गिरफ्तारी का यह है फूलप्रूफ प्लान
AajTak
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 21 दिन से फरार है लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसे अरेस्ट कर सकती है. वहीं जिस श्री अकाल तख्त साहिब से उसने मदद की उम्मीद थी, उसी ने अमृतपाल को सरेंडर करने के लिए कह दिया है. इधर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब के चप्पे-चप्पे पर ऐसा पहरा बैठा दिया है, जिससे अब उसका बचकर निकल पाना बेहद की मुश्किल हो गया है.
तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाई गई थी. चर्चा थी कि 21 दिन से फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह सरेंडर कर देगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसकी सबसे बड़ी वजह पुलिस की सख्त पहरेदारी हो सकती है. पुलिस तलवंडी साबो के बाहर फ्लैग मार्च करती रही. दरअसल पुलिस चाहती है कि अमृतपाल को सरेंडर करने से पहले ही अरेस्ट कर लिया जाए.
पुलिस उसकी तलाश में पंजाब के डेढ सौ से ज्यादा बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. इतना ही नहीं पाकिस्तान भागने की आशंका के चलते पांच हजार से ज्यादा पुलिसवाले पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान चला रहे हैं. इसके अलावा अटारी, अजनाला, रमदास, बाबा बकाला, खेमकरन, पट्टी, भिखीविंड, खासा जैसी जगहों में जबरदस्त नाकेबंदी की गई है.
गुरुद्वारा और सरेंडर की प्लानिंग... पढ़ें अमृतपाल की साजिश की 'इनसाइड स्टोरी'
पुलिस की यह भी कोशिश है कि अमृतपाल किस भी धार्मिक स्थल में प्रवेश न कर पाए. उसके जिन-जिन इलाकों में छुपे होने की आशंका है, पुलिस वहां सर्चिंग कर रही है. उसे पकड़ने के लिए पंजाब के 300 डेरों की तलाशी ली जा रही है. खासकर जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और बठिंडा के डेरों में सघन चेकिंग चल रही है.
अमृतपाल को पकड़ना पुलिस के लिए नाक का सवाल हो गया है, इसलिए 14 अप्रैल तक सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. अगर किसी को पहले ही छुट्टी दे दी गई हो, तो उसे भी रद्द कर दिया गया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







