
500 करोड़ रुपये से अधिक में बिकी एक JPEG फाइल, बना रिकॉर्ड
AajTak
बीपल के इस कोलाज में कुल 5,000 तस्वीरों को शामिल किया गया है. इन तस्वीरों को बीते 13 साल के दौरान तैयार किया गया है.
अमेरिकी आर्टिस्ट बीपल की एक तस्वीर की डिजिटल फाइल (JPG फाइल) 503 करोड़ रुपये में बिकी है. असल में यह तस्वीर विभिन्न तस्वीरों का डिजिटल कोलाज है. नीचे आप कोलाज में शामिल कुछ चुनिंदा फोटोज को देख सकते हैं. खास बात ये है कि इस कोलाज का कोई फिजिकल वर्जन उपलब्ध नहीं है. (फोटो- AP) ब्रिटेन की ऑक्शन कंपनी क्रिस्टी के जरिए कोलाज की नीलामी की गई है. इस कोलाज का नाम रखा गया है 'Everydays: The First 5,000 Days'. नीलामी के लिए करीब दो हफ्ते तक इस कोलाज को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था. (फोटो- Reuters) कोलाज की शुरुआती कीमत महज 7200 रुपये रखी गई थी. बता दें कि आजकल ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल चीजों को यूनिक आइटम में बदल दिया जाता है और फिर ऊंचे दामों पर इनकी बिक्री की जाती है. ऐसी डिजिटल संपत्ति को Non-Fungible Token (NFT) कहा जाता है. अब बीपल का कोलाज, सबसे महंगा NFT बन गया है. वहीं, पिछले महीने बीपल के एक वीडियो को भी ऊंची कीमत में खरीदा गया था. 10 सेकंड के वीडियो की बिक्री करीब 48 करोड़ रुपये में हुई थी. (फोटो- Reuters)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












