50 हजार में मिल रहा 80 हजार वाला फोन, Google Pixel 9 पर बंपर ऑफर
AajTak
Google Pixel 9 price drop: फोन खरीदना चाहते हैं तो गूगल के पिक्सल 9 पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था, जिसमें 50MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 10.5MP का कैमरा दिया है. इस फोन को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
Google Pixel 9 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस स्मार्टफोन को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. पिछले साल लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन इस वक्त आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है. साथ ही आप बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. ये फोन कैमरा लवर्स के लिए अच्छा विकल्प है.
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस के साथ कम बजट में बेहतरीन कैमरा फीचर भी मिले, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. इसमें 50MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स.
Google Pixel 9 को कंपनी ने 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस वक्त ये फोन 54,999 रुपये में मिल रहा है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: iPhone 15 की कीमत हुई कम, मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट
स्मार्टफोन पर 4000 रुपये की बचत कैशबैक ऑफर के तहत होगी. ये ऑफर Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. सभी ऑफर्स के बाद आप स्मार्टफोन को 50,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Google Pixel 9 में 6.3-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्मार्टफोन Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन Android 14 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे Android 16 का अपडेट मिल रहा है. कंपनी इसे 7 साल तक अपडेट ऑफर करेगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










