
50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान, 2222 Kmph की स्पीड... भारत पहुंचे Super Hornet लड़ाकू विमान में क्या है खास?
AajTak
भारतीय नौसेना 26 लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रही है. इसके लिए अमेरिकी कंपनी बोइंग और फ्रेंच कंपनी दसॉ एविएशन से बात चल रही है. अब बोइंग के दो F/A-18 Super Hornet Fighter Jet अपनी क्षमताओं को दिखाने के लिए भारत आए हैं.
भारतीय नौसेना अपने स्वदेशी INS विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों की तलाश कर रही है. इसके लिए नौसेना राफेल विमान बनाने वाली फ्रेंच कंपनी दसॉ एविएशन और अमेरिकी कंपनी बोइंग से बात कर रही है. दो महीने पहले राफेल मरीन (Rafale Marine) ने भारत आकर ट्रायल किया था और अब बोइंग के दो F/A-18 Super Hornet Figher Jet भी भारत पहुंच गए हैं. यहां गोवा में INS विक्रांत पर इनका ट्रायल किया जाएगा. इस दौरान इस लड़ाकू विमान की क्षमता भी परखी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना एक ऐसे एयरक्राफ्ट को खरीदने की तैयारी कर रही है, जो न्यूक्लियर लोड्स की डिलीवरी करने में भी सक्षम हो. साथ ही एअर-टू-एअर और एअर-टू-ग्राउंड मिसाइल के अलावा गाइडेड बॉम्ब्स को भी लोड कर सके. बताया जा रहा है कि नेवी शुरुआत में 26 विमान खरीदना चाहती है.
इन लड़ाकू विमानों को INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा. फरवरी में राफेल-मरीन की टेस्टिंग हुई थी. अब F/A-18 सुपर हॉर्नेट विमानों की टेस्टिंग हो रही है. इसके बाद ही इन दोनों में से किसी एक को चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें-- सेना प्रमुख हाथ में बंदूक के बजाय छड़ी लेकर क्यों चलते हैं? ये है इसकी कहानी...
क्या है इसकी खासियत?
सुपर हॉर्नेट को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बनाया है. इसकी अधिकतम गति 2,222.4 किमी प्रतिघंटा है. सुपर हॉर्नेट 228 मीटर प्रति सेकंड की गति से ऊपर जाता है. ये आसमान में 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












