
50 सेलेब्स, 50 एपिसोड और फैंस की कमाई! क्या है फराह खान का ‘द 50’ रिएलिटी शो, जानें पूरी डिटेल
AajTak
कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट सामने आ गया है. फराह खान के होस्ट वाले इस शो में 50 सेलिब्रिटीज खेलेंगे और फैंस को भी पैसे जीतने का मौका मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि ये शो बिग बॉस से बिल्कुल अलग होगा.
कलर्स टीवी पर आने वाले नए रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं. मेकर्स ने शो की होस्ट के तौर पर फराह खान का नाम तो अनाउंस कर दिया है, लेकिन अभी तक न तो कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आई है और न ही शो का फॉर्मेट साफ तौर पर बताया गया है.
क्या है शो का कॉन्सेप्ट?
अब इंडिया टुडे को इस शो को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. मेकर्स का दावा है कि ‘द 50’ भारतीय नॉन-फिक्शन टीवी की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाला शो होगा. हाल ही में जियो हॉटस्टार के आलोक जैन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के आने वाले प्लान्स पर बात की. उनसे इस नए शो के बारे में पूछा गया, जो 1 फरवरी से ऑन-एयर होगा.
उन्होंने बताया- द 50 का कॉन्सेप्ट ये है कि हम 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक सेटअप में रखेंगे, जहां उन्हें बेहद एंटरटेनिंग टास्क करने होंगे. बीच-बीच में एलिमिनेशन भी होंगे और करीब 50 एपिसोड के बाद हमें एक विनर मिलेगा.
आलोक जैन ने आगे बताया कि शो में विनर कैसे चुना जाएगा और दर्शकों को किस तरह इनाम जीतने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि हर कंटेस्टेंट अपने फैंस के लिए खेलेगा. वो बोले- ऑडियंस जिस कंटेस्टेंट को फॉलो और सपोर्ट करेगी, उसी पर दांव लगा सकेगी. अगर उनकी पसंद सही निकली, तो उन्हें पैसे मिलेंगे. शो की प्राइज मनी का एक हिस्सा उन दर्शकों में बांटा जाएगा, जिन्होंने विजेता कंटेस्टेंट को सपोर्ट किया होगा.
दर्शकों को भी मिलेगा खेलने का मौका

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










