
50 रुपये की प्रेग्नेंसी किट कैसे बता देती है इतनी बड़ी बात? जानिए अंदर का साइंस
AajTak
How pregnancy test kit works: प्रेग्नेंसी किट (Pregnancy kit) से घर पर कैसे गर्भावस्था का पता लगाया जा सकता है, ये किट कैसे काम करती है, सही तरीका क्या है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
How pregnancy test kit works: प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मार्केट में उपलब्ध होने से काफी सुविधा हो गई है पहले जहां सिर्फ पीरियड्स मिस होने, ब्रेस्ट में दर्द या सूजन, दिन भर आलस आना, थकान आदि से प्रेग्नेंसी का पता लगाया जाता था वहीं अब प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से काफी सुविधा हो गई है. प्रेग्नेंसी किट से लगभग सटीकता के साथ प्रेग्नेंसी का पता लगाया जा सकता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 50 रुपये में आने वाली इस प्रेग्नेंसी किट में ऐसा क्या होता है जो तुरंत रिजल्ट पता चल जाता है? अगर नहीं जानते तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे क्या साइंस है.
प्रेग्नेंसी टेस्टिंग किट एचसीजी हार्मोन (Human chorionic gonadotropin) का पता लगाती हैं. दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान, आपका शरीर प्रेग्नेंसी बनाए रखने के लिए एचसीजी हार्मोन रिलीज करने लगती है. ऐसे में जो प्रेग्नेंसी किट के स्ट्रिप्स में कुछ ऐसे केमिकल लगे होते हैं जो एचसीजी के साथ प्रतिक्रिया करते हैं. उन स्ट्रिप्स पर मौजूद खास एंटीबॉडीज इस हार्मोन से रिएक्ट करती हैं और यही रिएक्शन लाइन या रंग बदलने के रूप में रिजल्ट दिखाता है.
स्ट्रिप पर hCG को पहचानने वाली एंटीबॉडी लगी होती हैं जिसके एक हिस्सा कंट्रोल लाइन (C) के लिए होता है जो बताता है कि किट सही काम कर रही है और वहीं दूसरा हिस्सा टेस्ट लाइन (T) के लिए होता है जो प्रेग्नेंसी होने पर रंगीन लाइन दिखाता है.
जब टेस्टिंग के दौरान यूरिन स्ट्रिप से गुजरती है तो उसमें मौजूद hCG, स्ट्रिप पर लगी एंटीबॉडी से चिपक जाती है और एक केमिकल रिएक्शन के कारण रंगीन लाइन बन जाती हैं. अगर hCG पर्याप्त मात्रा में है तो C के साथ T पर भी लाइन दिखती है. hCG न होने पर सिर्फ C लाइन आती है. कई बार एक हल्की लाइन भी दिखाई देती है जो आमतौर पर पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत देती है.
यदि टेस्टिंग के दौरान C लाइन गहरी है और T लाइन नहीं है तो इसका मतलब है कि टेस्ट सही हुआ है और प्रेग्नेंसी नहीं है. जब C और T दोनों लाइनें दिखें तो इसका मतलब प्रेग्नेंसी पॉजिटिव मानी जाती है. C लाइन बने ही ना तो इसका मतलब होता है कि किट या टेस्ट इनवैलिड है. आपको दोबारा नई किट से टेस्ट करना होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









