
50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया सांप, जमीन पर गिरने से पहले ही किया कैच, VIDEO
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में एक सांप 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया. सूचना मिलने पर सर्पमित्र ने अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया. सर्पमित्र ने पेड़ से गिराकर सांप को मुस्तैदी से कैच कर लिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के अकोला में एक सांप 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद जब इलाके के सर्पमित्र को पता लगा तो अपने दोस्तों के साथ पहुंचकर उसने सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया. सर्पमित्र ने सांप को जमीन पर गिरने से पहले ही हाथों में कैच कर लिया.
सर्पमित्र राहुल ठाकुर को पता लगा कि एक सांप 50 फीट ऊंचे झाड़ पर चढ़ गया है. इसके बाद राहुल अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे. राहुल के दोस्त ने लकड़ी के सहारे सांप को तलाशा. इसके बाद सांप जमीन पर गिरता, उससे पहले ही राहुल ने सांप को सुरक्षित तरीके से कैच कर लिया.
यहां देखें Video
राहुल का कहना है कि यह सांप जहरीला नहीं था. वह पहले एक घर में घुसा था, इसके बाद लोगों की आवाज होने पर वह ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और आखिरी टहनी पर जा पहुंचा. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र राहुल को दी.
राहुल और उनके सहयोगी ने मौके पर पहुंचकर पहले तो सांप को पेड़ से उतारने की कोशिश की, लेकिन जब सांप नहीं उतर सका तो उन्होंने एक सदस्य को झाड़ के ऊपर फंसे सांप को लकड़ी से हिलाकर नीचे गिराया.
जमीन पर गिरने से पहले हाथों से कैच किया सांप

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









