
50-इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले वाला स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 40 हजार से कम
AajTak
Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL भारत में लॉन्च हो चुका है. ये स्मार्ट टीवी Android 9 पर बेस्ड AOSP OS पर चलता है. ये BigWall UI के साथ आता है. इस स्मार्ट टीवी में फ्रेमलेस डिजाइन और HDR10 सपोर्ट दिया गया है.
Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL भारत में लॉन्च हो चुका है. ये स्मार्ट टीवी Android 9 पर बेस्ड AOSP OS पर चलता है. ये BigWall UI के साथ आता है. इस स्मार्ट टीवी में फ्रेमलेस डिजाइन और HDR10 सपोर्ट दिया गया है. Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी 50-इंच की स्क्रीन साइज में आता है. इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर मौजूद है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट भी दिया गया है. ब्लूटूथ से हेडफोन को कनेक्ट करके बिना किसी दूसरे को डिस्टर्ब किए टीवी देखने का मजा लिया जा सकता है. Daiwa 4K UHD Smart TV वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करता है. इससे कंटेंट को ऐक्सेस करना काफी आसान हो जाता है. इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot और कई ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












