
5 State Assembly Elections: बीजेपी की योजनांए, तो कांग्रेस के बड़े-बड़े दावे, चुनावों पर देखें ये खास पेशकश 'इलेक्शन ऊ ला ला'
AajTak
5 State Assembly Elections: देश के 5 राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके हो हैं. अब बस नतीजों का इंतजार है. रिजल्ट से पहले सारे नेताओं ने मंदिरों में दौड़ लगाना शुरू कर दिया है. लेकिन चुनाव हर बार आते हैं, सरकार हर बार बनती है, लेकिन बीच में अटक जाता है तो आम आदमी, देखें कैसे नेता अपने मीठे-मीठे वादों से जनता का दिल जीत लेते हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











