
5,000 रुपये से भी कम में घर लाएं iPhone 13 सीरीज का सबसे महंगा फोन, ये है डील
AajTak
iPhone 13 सीरीज का सबसे महंगा स्मार्टफोन iPhone 13 Pro Max है. इसकी कीमत 1,29,900 रुपये है. लेकिन, आप iPhone 13 Pro Max को 5 हजार रुपये से भी कम में घर ला सकते हैं.
Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone का काफी ज्यादा क्रेज रहता है. iPhone 13 कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज है. इस सीरीज के साथ कंपनी ने iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया है.
इसमें सबसे महंगा स्मार्टफोन iPhone 13 Pro Max है. इसकी कीमत 1,29,900 रुपये है. हालांकि, कई ई-कॉमर्स साइट्स पर इसे बैंक डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है. फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन को HDFC बैंक के कार्ड्स से खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- iPhone 12 हुआ बेहद सस्ता, Amazon और Flipkart पर मिल रही है डील, जानें ऑफर
आप iPhone 13 Pro Max को 5,000 रुपये से भी कम में घर ला सकते हैं. इसके लिए आपको EMI पर इसे खरीदना होगा. यहां पर आपको iPhone 13 Pro Max पर मिलने वाली EMI के बारे में बता रहे हैं. कंपनी कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दे रही है.
नो-कॉस्ट ईएमआई HDFC बैंक कार्ड्स के साथ दिया जा रहा है. हालांकि, इसमें आपको 6 महीने की ही EMI बनेगी. इसमें आपको हर महीने 21,650 रुपये 6 महीने तक देना होगा. इसमें एक अच्छी बात है कि आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा.
कुछ सेलेक्टेड कार्ड्स के साथ 36 महीने तक का EMI दिया जा रहा है. 36 महीने के EMI पर 4,504 रुपये में आप iPhone 13 Pro Max को घर ला सकते हैं. लेकिन, आपको 15% pa का इंटरेस्ट देना होगा. इससे आपको इस फोन की टोटल कीमत 1,62,109 रुपये पड़ेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










