
5 लाख सैलरी, 320 एकड़ में बना आवास... राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सारी सुविधाएं
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आएंगे. 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. जानें- राष्ट्रपति को क्या-क्या सुविधाएं मिलतीं हैं? और उनके पास कौन-कौन सी शक्तियां होतीं हैं?
देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? आज पता चल जाएगा. राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटों की गिनती हो रही है. कुछ ही देर में नतीजे भी आ जाएंगे.
एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. उन्हें 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने की संभावना है. अगर मुर्मू चुनाव जीततीं हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. अगले दिन नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे. 25 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. तब से ही नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ लेते आ रहे हैं.
राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है. राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शपथ दिलवाते हैं. राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं हो सकता. आज जब देश को नए राष्ट्रपति मिलेंगे, तो ये जानना भी जरूरी है कि उनकी सैलरी कितनी होती है? उन्हें सुविधाएं क्या मिलती हैं? और उनके पास कौन-कौन सी शक्तियां होतीं हैं?
सैलरी और सुविधाएं क्या-क्या?
- 2018 तक राष्ट्रपति को हर महीने 1.50 लाख रुपये सैलरी मिलती थी. लेकिन 2018 में सैलरी को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया था. इसके अलावा राष्ट्रपति को फ्री मेडिकल, टेलीफोन बिल, आवास, बिजली समेत कई सारे भत्ते भी मिलते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







