
5 दिन, 18 टीमें और पुलिस की बदलती कहानी... कैसे सामने आएगा अंजलि की मौत का सच?
AajTak
5 दिन का वक्त बीत चुका है. मगर एक सवाल अभी तक चीख रहा है कि आखिर अंजलि की मौत का सच क्या है? उस रात अंजलि के साथ क्या हुआ था? पुलिस के हर खुलासे के साथ इस मामले में नए सवाल खड़े हो रहे हैं.
दिल्ली के कंझावला कांड में दिल्ली पुलिस की फजीहत हो रही है. ऐसा लग रहा है कि पुलिस एक गलती को छुपाने चक्कर में अब कई गलतियां करती जा रही है. पुलिस ने इस केस में गुरुवार को नए ड्राइवर के नाम और दो नए आरोपियों का जो खुलासा किया है, उसमें खुद पुलिस पर सवाल उठ रहा है. एक तरफ जहां अंजलि की सहेली निधि की कहानी में झोल नजर आता है, वहीं पुलिस के दावों में भी दम नजर नहीं दिख रहा.
5 दिन का वक्त बीत चुका है. मगर एक सवाल अभी तक चीख रहा है कि आखिर अंजलि की मौत का सच क्या है? उस रात अंजलि के साथ क्या हुआ था? पुलिस के हर खुलासे के साथ इस मामले में नए सवाल खड़े हो रहे हैं. गुरुवार को जब दिल्ली पुलिस ने तीसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तो स्पेशल कमिश्नर सागरप्रीत सिंह हुड्डा ने सबको यह कहकर चौंका दिया कि वारदात के वक्त कार दीपक नहीं बल्कि दूसरा आरोपी अमित चला रहा था.
तो इस बात का मतलब ये हुआ कि चार दिन से पुलिस आरोपियों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है और आरोपी पूछताछ में पुलिस से लगातार झूठ बोल रहे थे. चार दिन तक पुलिस यही बताती रही कि वारदात की रात अंजलि को पथरीली सड़क पर घसीटते वक्त कार दीपक चला रहा था. लेकिन गुरुवार को यानी पांचवे दिन अचानक कार का ड्राइवर बदल गया. अब चाहे इसके पीछे वजह जो भी हो लेकिन पुलिस यहां अपनी ही बात से पलट गई.
साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक नया खुलासा और कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस केस में आरोपी पांच नहीं बल्कि सात हैं. दो आरोपी आशुतोष और अंकुश खन्ना हैं. अंकुश आरोपी दीपक का भाई है. अब दोनों की तलाश की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि वो इस मामले में मजबूत चार्जशीट बनाएगी ताकि कोई भी मुजरिम सजा से ना बच पाए. साथ ही स्पेशल सीपी ने साफ कर दिया कि अभी इस मामले की कंप्लीट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट आनी बाकी है. ये दोनों रिपोर्ट आ जाने के बाद तस्वीर कुछ साफ होगी.
असल में पहली जनवरी को जब यह मामला सामने आया था, तभी कंझावला कांड पर जानकारी देते हुए इलाके के डीसीपी ने ऐलान कर दिया था कि ये मामला एक मामूली रोड एक्सीडेंट का है. इस केस का रेप या मर्डर से कोई लेना देना नहीं है. यानी डीसीपी साहब ने पांचों आरोपियों को पहले ही दिन अपनी तरफ से क्लीनचिट दे दी थी. यही वो मौका था, जब पुलिस ने इस मामले में गलतियों की शुरूआत की थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









