
5 दिन का लंबा वीक ऑफ...बेंगलुरु से बाहर जाने की जल्दी, शहर में लगा महाजाम
AajTak
बुधवार को बेंगलुरु में शाम से भयानक जाम लगना शुरू हुए. धीर-धीरे यह जाम लंबा होना शुरू हो गया और लाखों गाड़ियां इस जाम में फंस गई. शाम के वक्त शुभ ओआरआर (सिल्क बोर्ड और केआर पुरम के बीच) और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व यातायात रहा.
बेंगलुरु में बुधवार महाजाम लगा हुआ है. शाम से शुरू हुआ यह जाम रात होने तक लगा हुआ है. लाखों गाड़ियां सड़क पर नजर आ आईं. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वर्किंग डे का आखिरी दिन होने के कारण एक साथ लाखों गाड़ियां सड़क पर आ निकलीं. इसका कारण यह भी रहा कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 5 दिन का लंबा वीक ऑफ है. इसके कारण लोग बेंगलुरु से बाहर जाने के लिए निकले थे. इसके कारण सड़क पर सामान्य तौर से ज्यादा गाड़ियां थी और जाम की स्थिति बन गई.
दरअसल, बुधवार को बेंगलुरु में शाम से भयानक जाम लगना शुरू हुए. धीर-धीरे यह जाम लंबा होना शुरू हो गया और लाखों गाड़ियां इस जाम में फंस गई. शाम के वक्त शुभ ओआरआर (सिल्क बोर्ड और केआर पुरम के बीच) और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व यातायात रहा.
सामान्य से ज्यादा वाहन
बेंगलुरु ट्रैफिक कमिश्नर आईपीएस एमएन अनुचेथ ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ ओआरआर पर थे. उन्होंने बताया कि यातायात सामान्य से 2 गुना रहा. बुधवार को सामान्य तौर पर वाहनों की संख्या 1.5 से 2 लाख होती है. मगर, शाम साढ़े सात बजे करीब यह संख्या 3.5 लाख हो चुकी थी.
5 दिन का लंबा वीक एंड
ट्रैफिक कमिश्नर के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 28 अक्टूबर से 5 दिन का लंबा वीक एंड मिलने वाला है. ऐसे में जि लोगों ने छुट्टी ली वह सभी बेंगलुरु से बाहर जाने के लिए निकले थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











