
5 अगस्त की तारीख, जगह बेंगलुरु... चुनाव आयोग पर राहुल गांधी फोड़ने वाले हैं कौन सा 'एटम बम'?
AajTak
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि उनके पास
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि उनके पास एटम बम है और जब वो फोड़ेंगे तो चुनाव आयोग कहीं नजर नहीं आएगा. दरअसल, राहुल चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं. राहुल का दावा है कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक और कर्नाटक से लेकर अब बिहार तक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की है.
हालांकि, आज (शुक्रवार) बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट रोल जारी कर दिया गया है. बिहार का कोई भी मतदाता जिसे लगता है कि उसके नाम के साथ गड़बड़ी हो सकती है, वह खुद से भी ऑनलाइन अपना नाम देख सकता है. 1 सितंबर तक चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में सुधार की मियाद तय की है.
संसद भवन में लगातार प्रदर्शन
इस मुद्दे पर राजनीति जारी है. संसद भवन में पिछले दस दिनों से प्रदर्शन चल रहा है. तंग आकर संसद की वेल में बैरिकेडिंग करनी पड़ी है. उधर राहुल गांधी 5 अगस्त को बेंगलुरु में न जाने कैसा एटम बम फोड़ने वाले हैं. फिर 9 अगस्त से बिहार में एसआईआर और नई वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा राजनीतिक संघर्ष शुरू हो रहा है.
चुनाव आयोग को लेकर बड़ा सवाल
अब सवाल यह है कि क्या राजनीतिक लड़ाई में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को घसीटा जा रहा है? राहुल के पास वो कैसा एटम बम है? क्या राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को धमकाने की कोशिश की है?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











