
5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन... समझें- उन्हें हराना क्यों है नामुमकिन? रूस पर कैसे बनाया अपना दबदबा
AajTak
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव में पुतिन के खिलाफ तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, लेकिन उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. एक सर्वे के मुताबिक, चुनाव में पुतिन को 75 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकते हैं.
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 15 मार्च से 17 मार्च के बीच वहां वोटिंग होगी. हालांकि, इन चुनाव को औपचारिकता मात्र ही माना जा रहा है. वो इसलिए क्योंकि व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति चुना जाना करीब-करीब तय है.
रूस का राष्ट्रपति चुनाव इस बार कई मायनों में खास है. उसकी कई वजहें भी हैं. ये चुनाव ऐसे वक्त हो रहे हैं, जब यूक्रेन के साथ रूस की जंग जारी है. पुतिन के सामने कोई दमदार विपक्ष नहीं है. और तो और ये पहली बार है जब रूस में तीन दिन तक वोटिंग होगी.
इस चुनाव में पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. दरअसल, रूस में राष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया काफी अलग है. वहां 'पॉपुलर वोट' से राष्ट्रपति चुने जाते हैं.
यानी कि जिसे 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं, वही राष्ट्रपति होता है. अगर उम्मीदवार ज्यादा हैं और किसी एक को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले तो तीन हफ्तों बाद दोबारा चुनाव होता है, जिसमें टॉप-2 उम्मीदवार ही होते हैं. फिर इन दो में से कोई एक राष्ट्रपति बनता है.
पुतिन का जीतना तय क्यों?
पुतिन अब तक चार बार रूस के राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. और हर चुनाव में उनका वोट प्रतिशत पहले के मुकाबले बढ़ा ही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








