
48 घंटे में 3 बड़े झटके... खुदरा के बाद 8 महीने के हाई पर थोक महंगाई, CNG के दाम भी बढ़े
AajTak
WPI Inflation Rise : मार्च महीने से देश में थोक महंगाई दर निगेटिव जोन में बनी हुई थी. सरकार द्वारा जारी महंगाई के आंकड़ों को देखें तो थोक महंगाई दर अक्टूबर में (-) 0.52 फीसदी से बढ़कर नवंबर में बढ़कर 0.26% हो गई है. ये इसका आठ महीने का उच्च स्तर है.
महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर आम आदमी को दो दिन में ही तीन झटके लगे हैं. पहले देश में खुदरा महंगाई में इजाफा हुआ, तो वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. अब सरकार द्वारा जारी थोक महंगाई दर के आंकड़े भी झटका देने वाले हैं, नवंबर महीने में WPI में इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 8 महीने के हाई पर पहुंच गई है.
निगेटिव जोन से बाहर निकली थोक महंगाई वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में थोक महंगाई (WPI Inflation) बढ़ गई है और ये निगेटिव जोन से निकलकर ऊपर आ गई है. मार्च महीने से देश में थोक महंगाई दर निगेटिव जोन में बनी हुई थी. सरकार द्वारा जारी महंगाई के आंकड़ों को देखें तो थोक महंगाई दर अक्टूबर में (-) 0.52 फीसदी से बढ़कर नवंबर में बढ़कर 0.26% हो गई है.
WPI में इजाफे के ये हैं कारण नवंबर महीने में थोक महंगाई दर में ये इजाफा खाद्य पदार्थों, खनिज, मशीनरी और उपकरण, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑप्टिकल उत्पादों, मोटर वाहनों, अन्य उपकरणों और अन्य विनिर्माण की कीमतों में वृद्धि के कारण देखने को मिला है. आंकड़ों पर नजर डालें तो वेजिटेबल इंडेक्स 16.5% बढ़ा है, जबकि फ्यूल एंड पावर इंडेक्स महीने दर महीने आधार पर 0.8 फीसदी उपर आ गया है.
5.5% पर पहुंची थी रिटेल महंगाई इससे पहले जारी किए गए रिटेल महंगाई (CPI Inflation) के आंकड़ों के बारे में बात करें तो भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation in November) नवंबर में सालाना आधार पर 5.5 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि अक्टूबर में यह चार महीने के निचले स्तर 4.87 फीसदी पर थी. हालांकि, अभी भी ये भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के द्वारा तय किए गए 2-6 फीसदी के दायरे के भीतर है.
CNG की कीमतों में सुबह-सुबह बढ़ोतरी तीसरे झटके की बात करें तो ये भी गुरुवार को तड़के ही लगा है. दरअसल, Delhi-NCR में सीएनजी की कीमतों में इजाफा (CNG Price Hike) किया गया है. एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की नई दर (Delhi CNG Price) 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. तो वहीं नोएडा में इसका दाम बढ़कर (Noida CNG Price) 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए (Gaziabad-Greater Noida CNG Rate) 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. गौरतलब है कि बीते 20 दिनों में सीएनजी की कीमतों में ये लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










