
'48 घंटे की नौटंकी के बाद पुलिस सिर्फ चिट्ठी देकर गई...', क्राइम ब्रांच के एक्शन के बीच बोलीं आतिशी
AajTak
आतिशी ने कहा कि ये नोटिस न तो एफआईआर है न समन, न इसमें आईपीसी की कोई धारा है न सीआरपीसी की धारा है. क्राइम ब्रांच की टीम 48 घंटे की नौटंकी के बाद अरविंद केजरीवाल और मुझे एक चिट्ठी देकर गए हैं.
अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने कहा कि कल क्राइम ब्रांच के एक दर्जन अधिकारी अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे. वे केजरीवाल को ही ये नोटिस सौंपना चाहते थे. आज वही अधिकारी मेरे घर पहुंचे. 2-3 घंटे तक इंतजार किया और वे नोटिस को मुझे ही सौंपना चाहते थे. उन्होंने कहा कि हमें अधिकारियों से सहानुभूति है. 48 घंटे की नौटंकी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हमें सिर्फ एक चिट्ठी देकर गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कायर है.
आतिशी ने कहा कि ये नोटिस न तो एफआईआर है न समन, न इसमें आईपीसी की कोई धारा है न सीआरपीसी की धारा है. क्राइम ब्रांच की टीम 48 घंटे की नौटंकी के बाद अरविंद केजरीवाल और मुझे एक चिट्ठी देकर गए हैं. उन्होंने कहा कि कोई सीएम या मंत्री डाक डेस्क पर बैठकर चिट्ठी रिसीव नहीं करता. आतिशी ने कहा कि इसमें पुलिसकर्मियों की गलती नहीं है, उनके राजनीतिक आका हमसे सवाल पूछना चाहते हैं.
जिन्होंने गोवा में कांग्रेस के विधायक तोड़े, वही AAP MLA से मिले
आतिशी ने कहा कि जिसने आम आदमी पार्टी के विधायकों को करोड़ों रुपए के ऑफर दिए, ये वही लोग हैं, जिन्होंने 2016 में उत्तराखंड में कांग्रेस के 9 विधायकों को कांग्रेस से तोड़कर बीजेपी में शामिल किया था.साथ ही कहा कि जिन लोगों ने 2019 में गोवा में कांग्रेस के 17 में से 14 विधायक तोड़ लिए थे, उन्हीं लोगों ने आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क किया था.
आतिशी ने किया कर्नाटक और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का जिक्र
कर्नाटक में जुलाई 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए थे, जो लोग कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को पैसा ऑफर करने आए थे, वही AAP के विधायकों के पास आए थे. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2020 में कांग्रेस के 22 विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जो उन 22 विधायकों को तोड़ने आए थे वहीं, AAP MLA के पास पहुंचे.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











