
47 दिन की जंग, कत्लेआम और गाजा की तबाही... 14 हजार लोगों की मौत के बाद टूटी हमास की कमर!
AajTak
युद्धविराम से पहले इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में जबालिया, नुसीरात और अल-मगाजी शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया जबकि पास के बेत लेहिया में इजरायली सैनिकों और हमास के आतंकियों की बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई. गाजा में हमास सरकार के मुताबिक इस युद्ध में मरने वालों की संख्या अब 14,854 हो गई है.
Israel-Hamas war: इजरायल के रक्षा मंत्री और उसकी सेना के चीफ ने ये साफ कर दिया है कि बंधकों की रिहाई के बाद हमास के खिलाफ जंग जारी रहेगी. ये जंग करीब 4 महीने तक चल सकती है. इजरायली सेना के इरादे का पता इसी बात से चलता है कि युद्धविराम से पहले आखिरी दिन उसने अपनी सैन्य कार्रवाई के दौरान हमास के आतंकियों और उसके 300 मददगारों को मार गिराया है.
इजरायल ने जारी किया वीडियो गाजा में युद्धविराम की शांति से पहले इजरायली सेना आखिरी घंटे तक हमास का सफाया करने में जुटी थी. इजरायली सेना की ओर से कल जारी किए गए वीडियो में सैनिकों को गाजा के जबालिया क्षेत्र में आगे बढ़ते देखा जा सकता है. एक वीडियो में इजरायली सैनिक हमास के हथियार, सुरंग शाफ्ट और मिसाइलों को दिखा रहे हैं, जो सबूत हैं कि हमास अपने आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए बेकसूर नागरिकों और बच्चों का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकता है.
मस्जिद के नीचे सुरंग वीडियो में इज़राइली कमांडर ये कहते हुए दिखाई देते हैं कि उन्हें एक मस्जिद में एक सुरंग शाफ्ट और शहरी क्षेत्र में कई तरह की मिसाइलें मिलीं हैं. इज़राइल ने कहा कि पिछले दिनों उसके हमलों ने हमास के सैन्य कमांड सेंटरों, भूमिगत आतंकी सुरंगों, हथियार भंडारण सुविधाओं, हथियार निर्माण स्थलों और एंटी टैंक मिसाइल लॉन्च ठिकानों को निशाना बनाया है.
हमास रिहा करेगा पहला ग्रुप इस बीच कतर में मध्यस्थों ने कहा कि इज़राइल और फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास आज सुबह से युद्धविराम को अमल में ला रहे हैं. इसके तहत 13 इज़राइली महिलाओं और बच्चों के पहले समूह को हमास अपने कब्जे से छोड़ेगा. इस युद्धविराम के लागू होने से पहले इजरायली सैनिक रात भर गाजा पट्टी पर भारी गोलाबारी कर रहे थे.
गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में जबालिया, नुसीरात और अल-मगाजी शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया जबकि पास के बेत लेहिया में इजरायली सैनिकों और हमास के आतंकियों की बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई. गाजा में हमास सरकार के मुताबिक इस युद्ध में मरने वालों की संख्या अब 14,854 हो गई है. वहीं युद्धिविराम से पहले एक दिन में 322 लोग मारे गए.
जंग से फिलिस्तीन को बड़ा नुकसान इससे पता चलता है कि युद्धविराम से पहले इजरायली सेना ने कितनी जबरदस्त कार्रवाई की है. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि कई लोगों की मौत हमास की ओर से इजरायल की ओर दागे गए रॉकेट से भी हुई जो गाजा में ही फट गए. हमास का दावा है कि 47 दिनों की लड़ाई में लगभग 36,000 फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं और 7,000 फिलिस्तीनी जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं वो लापता हैं. इनमें से कुछ शायद इमारतों मलबे के नीचे दबे हैं, जो इजरायली बमबारी में जमीदोज हो गई हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








