
46 साल पहले थाईलैंड में हुए नरसंहार की बरसी पर मास शूटिंग, जानें क्या हुआ था उस दिन?
AajTak
Thailand Mass Shooting: थाईलैंड में मास शूटिंग की घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है. मास शूटिंग की घटना उस दिन हुई है, जब देश में 46 साल पहले हुए नरसंहार की बरसी मनाई जा रही थी. उस नरसंहार में 40 छात्रों की मौत हो गई थी.
Thailand Mass Shooting: महज 7 करोड़ की आबादी वाला थाईलैंड एक बार फिर दहल उठा है. यहां के ना क्लांग जिले में मास शूटिंग में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. मास शूटिंग की ये घटना चाइल्ड केयर सेंटर में हुई है.
हमलावर का नाम पान्या खामराब (Panya Khamrab) था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पान्या खामराब एक पुलिस अधिकारी था. वो ड्रग एडिक्ट था और इस कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. हमले के बाद हमलावर ने पत्नी और बच्चों के साथ खुद को भी गोली मार ली.
थाईलैंड में ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब देश में 1976 में हुए नरसंहार की बरसी मनाई जा रही थी. 1976 में आज ही के दिन बैंकॉक की थामासैट यूनिवर्सिटी (Thammasat University) में नरसंहार हुआ था, जिसमें 40 छात्रों को मौत के घाट उतार दिया गया था.
क्या हुआ था 1976 में?
साल 1973 में थाईलैंड में तानाशाह थानोम कित्तिकाचोर्न (Thanom Kittikachorn) को गद्दी से हटा दिया गया था. लेकिन सितंबर 1976 में थानोम दोबारा थाईलैंड की सत्ता पर काबिज हो गए.
थानोम की वापसी के विरोध में थामासैट यूनिवर्सिटी में 5 हजार से ज्यादा छात्र एकजुट हुए थे. शाम साढ़े 5 बजे के आसपास जब प्रदर्शन चल रहा था, तभी यूनिवर्सिटी परिसर में एक बम दागा जाता है और फिर गोलीबारी शुरू हो जाती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








