
450 KG की महिला को जब घर तोड़कर निकालना पड़ा था बाहर, अब दिखती है ऐसी
AajTak
450 किलोग्राम की होने के कारण उनको 'दुनिया की सबसे वजन वाली महिला' कहा जाता था. लेकिन, अब इस महिला ने अपनी काया पलटकर रख दी है. उनके वजन में काफी कमी देखने को मिली है. उनकी वेटलॉस की कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया है.
एक महिला अपने भारी भरकम वजन की वजह से कभी खूब चर्चा में रहीं. उनको 'दुनिया की सबसे वजन वाली महिला' कहा जाता था. लेकिन, अब इस महिला ने अपनी काया पलटकर रख दी है. महिला के वजन में काफी कमी देखने को मिली है. उनकी वेटलॉस की इस कहानी ने कई लोगों को प्रभावित किया है.
मायरा रोसल्स (Mayra Rosales) अमेरिका की रहने वाली हैं. वह हाल में TLC show Half-Ton Killer में नजर आईं. इस शो में उन्होंने अपनी आपबीती शेयर की. मायरा ने कहा उनका वजन इतना बढ़ गया था कि वह बेड पर ही लेटी रहती थी. उनके शरीर के निचले हिस्से में काफी फैट बढ़ गया था.
मायरा ने कहा- मैं अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पाती थी, क्योंकि पैर मेरा वजन नहीं संभाल पाते थे. उन्होंने कहा कि एक समय तो ऐसा लग रहा था कि वह मर जाएंगी. लेकिन, अब अपना वजन करीब 362 KG कम कर लिया है.
घर का एक हिस्सा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा था
मायरा ने शो में कहा- मेरी जिंदगी 2008 में उस वक्त और उलझ गई जब मेरे 2 साल के भतीजे की हत्या का आरोप मुझ पर लगा. इस कथित जुर्म के बाद उनको घर का एक हिस्सा तोड़कर बाहर निकाला गया और वैन में ले जाया गया. कोर्ट के अंदर भी मायरा के लिए किंग साइज का मैट्रेस लाया गया था ताकि, वह वहां बैठ सकें.
मायरा ने कहा कि उन्होंने अपना जुर्म तो कबूल कर लिया, पर उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह एक्सीडेंट था. हालांकि, इसी मामले में बाद में एक बड़ा यूटर्न आया जब उन्होंने यह खुलासा किया कि उनकी बहन जैमी ने अपने बेटे को पीटा था जिससे ये हादसा हुआ था. इसके बाद मायरा के ऊपर लगे सारे आरोप हटा दिए गए और बेटे की मौत के जुर्म में जैमी को 15 साल कैद की सजा सुनाई गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










