
45 मिनट तक कपल का रोमांस चला लाइव, धार्मिक कार्यक्रम में लोग हुए शर्मसार!
AajTak
Zoom कॉल के दौरान कपल का वीडियो ऑन था और उनके निजी पल कैमरे में रिकॉर्ड हो रहे थे. हैरानी की बात ये है कि कपल 45 मिनट तक रोमांस करते रहे.
हाल के दिनों में ऑनलाइन मीटिंग का चलन बढ़ा है, जहां लोग वर्चुअली एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं. लेकिन एक कपल से ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें सबके सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.
दरअसल, कपल Zoom कॉल के जरिए यहूदियों के एक धार्मिक कार्यक्रम (Bat Mitzvah of Temple Beth El ) में शिरकत कर रहे थे. इस कार्यक्रम में कई और लोग भी मौजूद थे. कपल के अलावा सबने अपने कैमरे और स्पीकर ऑन कर रखे थे. कपल को लगा वो म्यूट पर हैं और उनका वीडियो भी ऑफ है.
लेकिन यहीं पर उनसे बड़ी गलती हो गई. असल में Zoom कॉल के दौरान कपल का वीडियो ऑन था और उनके निजी पल कैमरे में रिकॉर्ड हो रहे थे. हैरानी की बात ये है कि कपल 45 मिनट तक रोमांस करता रहा. उन्हें इस बात का आभास ही नहीं हुआ की उनका कैमरा ऑन है.
हालांकि, इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कपल ने इसपर ध्यान नहीं दिया. बात में जब किसी ने उन्हें पर्सनल मैसेज किया तो कपल शर्मिंदा हो गए.
घटना अमेरिका के Minneapolis की है. कपल की पहचान उजागर नहीं की गई है. वीडियो में कपल को रोमांस करते हुए, नेकेड हालत में कमरे में टहलते हुए देखा गया.
हालांकि, ये कोई पहली घटना नहीं है जिसमें Zoom कॉल के दौरान किसी कपल को ऐसी हालत में देखा गया हो. इससे पहले ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. दरअसल, कोरोना काल में ऑनलाइन मीटिंग्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. लोग फिजिकली वार्तालाप से ज्यादा वर्चुअली मीटिंग पर जोर दे रहे हैं, ताकि कोविड के खतरे से बचा जा सके.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









