
44 दिन, साल 2026... फिर ईरान-इजरायल में युद्ध, और भारत में भी मच गया कोहराम!
AajTak
कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं तो भारत को भारी नुकसान हो सकता है. पेट्रोल-डीजल महंगे हो जाएंगे. ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा. कंपनियों की लागत बढ़ सकती है. सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है. विदेशी निवेश घट सकता है.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का असर अब साफ दिखने लगा है. मिडिल ईस्ट तेल का खजाना है, और इस इलाके में तनाव ने भारत के शेयर बाजार और तमाम बड़ी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. अगर यहां से ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच संघर्ष और बढ़ता है, तो इसका सीधा असर तेल, सप्लाई चेन और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ सकता है, और यही वजह है कि बाजार दबाव में है.
सबसे पहले बात करते हैं, शेयर बाजार की. हाल के सत्रों में BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी-50 दोनों में लगातार गिरावट देखी गई है. निवेशकों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े, तो कंपनियों के खर्च बढ़ेंगे और मुनाफा घट सकता है. इसी डर से लोग शेयर बेच रहे हैं, बाजार में संकट गहराता जा रहा है.
भारतीय बाजार का खराब प्रदर्शन
साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार वैश्विक बाजारों के मुकाबले खराब प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया का युद्ध लंबा चलता है, तो इसका असर सीधे भारतीय कंपनियों की कमाई (Earnings) और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ेगा.
आंकड़े बताते है कि साल 2026 में करीब 44 कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स लगभग 7% गिर चुका है. निवेशकों की चिंता ये है कि पिछले आठ तिमाहियों से कॉरपोरेट भारत की कमाई लगभग एक दायरे में स्थिर बनी हुई है. यानी कंपनियों की आय में कोई खास बढ़ोतरी नहीं है. अगर सेक्टर की बात करें तो आईटी ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को सबसे ज्यादा परेशान किया है. भारी वेटेज वाली सॉफ्टवेयर कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा असर अभी तक दिखाई नहीं दिया है. इसी वजह से आईटी शेयरों में तेजी गिरावट देखी जा रही है. जनवरी से अब तक Infosys, TCS, HCL Technologies और LTIMindtree Ltd जैसे दिग्गज शेयर 30% तक टूट चुके हैं.
महंगाई बढ़ने का खतरा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









