
43 साल में खत्म हो जाएगा दुनिया को 20% ऑक्सीजन देने वाला जंगल, कैसे मिलेगी शुद्ध हवा
AajTak
धरती का फेफड़ा और दुनिया के सबसे बड़े जंगल कहे जाने वाले अमेजन को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. दरअसल, रिसर्च में पता चला है कि अगले 43 सालों यानी साल 2064 तक यह जंगल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसकी सबसे बड़ी वजह होगी क्लाइमेट चेंज, आग और ताबड़तोड़ पेड़ों की कटाई. आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में और क्या कहा गया है.
दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेजन और धरती का फेफड़ा कहे जाने वाले इस इलाके को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. दरअसल, रिसर्च में पता चला है कि अगले 43 सालों यानी साल 2064 तक यह जंगल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इसकी सबसे बड़ी वजह होगी क्लाइमेट चेंज, आग और ताबड़तोड़ पेड़ों की कटाई. आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में और क्या कहा गया है. (फोटोःगेटी) अमेजन दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन (Rainforest) है. दुनिया की 20% ऑक्सीजन यहीं से आती है. इसलिए इसे 'पृथ्वी का फेफड़ा' भी कहा जाता है. यह जंगल 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है. दक्षिणी अमेरिका से ब्राजील तक फैले इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर यह कोई देश होता तो दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता. इस जंगल को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह एक समय बाद पूरी तरह सूखा मैदान बन जाएगा. यहां की हरियाली खाली मैदान में बदल जाएगी. (फोटोःगेटी) यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के भूगोल विज्ञानी रोबर्ट वॉकर दशकों से अमेजन का अध्ययन कर रहे हैं. 2064 में अमेजन के जंगल समाप्त होने की भविष्यवाणी करने लिए उन्होंने हाल ही के अध्ययन किए हुए आंकड़ों को संकलित किया. इसमें बताया गया है कि कैसे जंगलों में सूखे की आवृति, आग लगने की घटना, पेड़ कटना और बारिश जैसे विभिन्न कारण जंगल की बर्बादी को तय करेंगे. (फोटोःगेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










