
40 साल से समुद्र में तैर रही थी बोतल, अंदर था अजीब नक्शा और 3 बच्चियों का मैसेज
AajTak
स्मिथ नाम की महिला एक समुद्र के बीच पर सफाई कर रही थी. तभी उसे एक कांच की बोतल मिली जिसके अंदर कुछ रंगीन सा था. लेकिन ये एक नक्शा था जिसे तीन 8 साल की बच्चियों ने बनाया था.
कई बार दुनिया से दूर किसी समुद्र किनारे पर दशकों पुरानी कोई ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. यानी ये ऐसा कुछ होता है जो सालों से समुद्र में तैर रहा होता है. कई बार तो ये कोई पुराना मैसेज होता है. हाल में स्कॉटलैंड की एक महिला को भी कुछ ऐसा ही मिला.
बोतल में बंद था नक्शा
दरअसल स्मिथ नाम की महिला एक समुद्र के बीच पर सफाई कर रही थी. तभी उसे एक कांच की बोतल मिली जिसके अंदर कुछ रंगीन सा था. स्मिथ ने बीबीसी को बताया, 'मुझे लगा कि इसके अंदर फेल्ट-टिप पेन जैसा कुछ है. मैंने इसे बाहर निकाला तो इसके चारों ओर एक इलास्टिक बैंड लपेटा हुआ था. ये एक रोल किया हुआ कागज था. मैंने इसे खोला तो पाया कि यह हाथ से बनाया गया एक नक्शा था.
8 साल की तीन लड़कियों ने बनाया था नक्शा
उन्होंने कहा, "जिसने भी नक्शा बनाया था, उसने चतुराई से बाहरी रैपिंग के लिए वैक्स क्रेयॉन का उपयोग किया था. इसी की मदद से वह बोतल में पानी घुसने के बाद भी सुरक्षित था. इस मैप को 8 साल की तीन लड़कियों ने बनाया था जो 1984 में वर्मिट प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थीं.
मिस आई. एल्डर ने मुझे बंदी बनाया है पायरेट थीम पर बने नक्शे बच्चियों ने मैथ पढ़ाने के लिए अपनी टीचर की शिकायत लिखी हुई थी. एक नोट में लिखा है, "कृपया मेरी मदद करें. मैं वॉर्मिट प्राइमरी स्कूल के दल में से एक हूं और मुझे मिस आई. एल्डर ने बंदी बना लिया है. मेरा नाम केली मैक्कलम है और मेरी उम्र 8 साल है. मिस एल. एल्डर हमसे बहुत काम करवाती है और मैं इस पत्र को निजी तौर लिख रही हूं. कृपया कोई मेरी मदद करें!"

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










