
40 घंटे से दिल्ली में जमे हैं चम्पाई सोरेन, अगले कदम पर बोले- विकल्प खुला है, BJP से नहीं हुई है बात
AajTak
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से सियासी घमासान जारी है. बीजेपी में शामिल होने के अटकलों के बीच चम्पाई सोरेन का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनकी बात नहीं हुई है. वह दिल्ली अपने निजी काम से आए हैं.
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से सियासी घमासान जारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बगावत करके चम्पाई सोरेन दिल्ली में डटे हुए हैं. कई विधायकों के साथ उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं. लेकिन इसी बीच उन्होंने बड़ा बयान जारी किया है. चम्पाई ने कहा कि हम तो दिल्ली निजी काम पर आए हैं. किसी से कोई बात नहीं हुई. यहां हमारा निजी काम है.
आजतक से बात करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन या जेएमएम के शीर्ष नेतृत्व से कोई कॉल नहीं आया है. मैंने अपना रुख साफ कर दिया है. मैंने बीजेपी से बात नहीं की. हेमंत सोरेन की मुझे कोई कॉल नहीं आई, मुझसे कोई चर्चा भी नहीं हुई. भविष्य में क्या करना है, इसके बारे में बाद में बताऊंगा.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने चम्पाई पर बोला हमला
चम्पाई ने कहा कि हेमंत सोरेन से कोई बातचीत नहीं हुई है. मेरे लिए तीनों विकल्प खुले हैं. वहीं, उनके इस बगावती तेवर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हमलावर हैं. उन्होंने कहा की उनका आचरण अवसरवादी है. जब भी इतिहास लिखा जायेगा चम्पाई को विभीषण के तौर पे पहचाना जायेगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड की सियासत में उथल-पुथल, क्या CM हेमंत को बड़ा झटका देंगे चंपई सोरेन? देखें
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड का इतिहास जब भी लिखा जायेगा चम्पाई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा. जिस पार्टी और माटी ने उनको सबकुछ दिया, उसको ठुकरा कर और अपने आत्मसम्मान को गिरवी रख कर वो सरकार को तोड़ने का कार्य कर रहें थे. लेकिन समय रहते जब चीजें सामने आ गई तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहें है और अपना मुंह छिपा रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











