
4 साल में बदली प्रदेश की तस्वीर, बनारस की तरह संवर रही छोटा काशीः CM जयराम
Zee News
जी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया.
नई दिल्लीः अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच जी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया. इसमें अगले चुनाव, विकास समेत तमाम मुद्दों पर बात की गई, जिसका सीएम ने बेबाकी से जवाब दिया. पीएम मोदी को त्रिशूल भेंट करने के पीछे कहानी क्या है?
मोदी को त्रिशूल भेट करने के पीछे क्या है कहानी दरअसल, अभी हाल ही में पीएम मोदी ने हिमाचल के मंडी का दौरा किया था. इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने उन्हें त्रिशूल भेट की थी. इस भेट के पीछे की कहानी पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी को छोटी काशी कहा जाता है. मेरी और पीएम मोदी दोनों की भगवान शिव में गहरी आस्था है. हम मंडी में शिवधाम बना रहे हैं. आने वाले समय में मंडी का कायाकल्प होगा. Himachal Pradesh CM Jairam Thakur Super EXCLUSIVE on ZEE Hindustan

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








