
4 साल के 'सिंघम' ने थाने में मनाया अपना बर्थडे...देखिए VIDEO
AajTak
भोपाल में रहने वाला 4 साल का एक बच्चा खुद को सिंघम कहता है. साथ ही पुलिसवालों को बिग सिंघम. जन्मदिन के मौके पर उसने अपने माता-पिता से जिद की, कि वो पुलिसवालों के साथ थाने में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेगा. इसके बाद उसके माता पिता थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को 4 साल के बच्चे का बर्थडे पुलिस थाने में मनाया गया. इसके पीछे बड़ी दिलचस्प कहानी है. दरअसल, 4 साल का रुद्रांश खुद को सिंघम और पुलिस को बिग सिंघम कहता है. आज उसका जन्मदिन है.
उसने परिवार से जिद की वो बिग सिंघम के साथ ही अपना बर्थडे मनाएगा. इसके बाद उसके पिता उसको लेकर थाना निशातपुरा पहुंचे और पुलिस वालों को पूरी बात बताई. इस पर थाने में मौजूद स्टाफ ने बच्चे के लिए केक मंगवाया और धूमधाम से उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया.
पुलिस की ड्रेस में थाने पहुंचा सिंघम
गौरतलब है कि निशातपुरा थाना क्षेत्र के सुपर स्टेट निवासी आकाश मालवीय का 4 साल का बेटा रुद्रांश बड़ा होकर सिंघम बनना चाहता है. रविवार को वो जिद करके माता-पिता के साथ पुलिस की ड्रेस में थाने पहुंचा. पुलिस से इजाजत मिलने पर वहीं बर्थडे मनाया.
सभी पुलिसवालों को धन्यवाद
बच्चे के पिता का कहना है कि रुद्रांश बड़ा होकर सिंघम बनना चाहता है. आज उसका बर्थडे है, तो उसके जिद करने पर हम लोग थाने आए और पुलिस द्वारा बर्थडे केक कटवाकर बर्थडे मनाया गया. हम सभी पुलिसवालों को धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनकी वजह से हमारा बेटा मोटिवेट हुआ है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








