
4 साल की मासूम के साथ रेप मामले में बच्ची का चाचा गिरफ्तार... छत्तीसगढ़ में डराने वाला केस
AajTak
गरियाबंद से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का डरा देने वाला मामला सामने आया है. इस हैवानियत का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बच्ची के अपने चाचा पर लगा है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का डरा देने वाला मामला सामने आया है. बेहद शर्मनाक और रिश्तों का तार- तार करने वाली बात तो ये है कि मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने के आरोप में उसके ही चाचा को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है. ध्रुव पहले भी छेड़छाड़ और चोरी के मामलों में आरोपी रह चुका है. उसके खिलाफ धारा 64, 65(2), 115(2), 4(2), 6 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह छुरा थाना क्षेत्र का मामला है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी इसी माह दिल्ली में 7 जून को बकरीद के दिन एक 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. बच्ची के पिता ने उसे एक फ्लैट में सूटकेस में पाया. उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. कहा जा रहा है कि बच्ची आरोपी को 'मामा' कहकर पुकारती थी. आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बच्ची करीब दो घंटे तक सूटकेस में थी. इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि इसके अलावा भी कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें मासूम बच्चियों के साथ उनके ही रिश्तेदारों ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











