
4 साल की बच्ची का फूफा ने किया कई बार रेप, फिर गला दबाकर कर दी हत्या
Zee News
यूपी के गाजियाबाद में 2 दिन पहले 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या उसके मुंहबोले फूफा ने की थी. वह बच्ची का केयर टेकर भी था.
गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद में 2 दिन पहले 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या उसके मुंहबोले फूफा ने की थी. वह बच्ची का केयर टेकर भी था. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी बच्ची पर गलत नीयत रखता था. पहले भी कई बार रेप कर चुका था. बच्ची ने यह बात अपनी बुआ को बतानी चाही तो आरोपी ने उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोस्त की मदद से शव तीन किलोमीटर दूर फेंक आया. हत्यारोपी फूफा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
झाड़ियों में मिली थी लाश डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया, 12 मार्च की सुबह टीला मोड़ थाना क्षेत्र में पंचशील कॉलोनी के पास झाड़ियों में एक बच्ची की लाश मिली थी. उसकी पहचान डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली बच्ची के रूप में हुई. जानकारी करने पर पता चला कि बच्ची के पिता की 28 जनवरी, 2022 को मौत हो चुकी है. मां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. वह भी 6 महीने पहले उसको छोड़कर कहीं जा चुकी थी. ऐसे में करीब एक महीने पहले डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले अजय भाटी ने उसको गोद ले लिया. अजय भाटी की पत्नी इस बच्ची की मुंहबोली बुआ लगती थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










