
4 सालों तक पति की लाश संग सोई मां, बच्चों को कहा 'मुंह बंद रखना' वरना...
AajTak
रूस की 50 वर्षीय स्वेतलाना नाम की महिला ने अपने पति व्लादिमीर की लाश को 4 सालों से अपने बिस्तर में रखा हुआ था. उसने अपने बच्चों को धमकाकर रखा था कि अगर उन्होंने किसी के सामने अपना मुंह खोला तो अच्छा नहीं होगा.
दुनिया में अक्सर ऐसा मामले सामने आते हैं जहां लोग अपने लोगों की मौत से मानसिक संतुलन खो बैठते हैं और सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते. हाल में रूस से ऐसा ही एक मामला सामने आया. जहां एक महिला लगभग 4 सालों से अपने पति की लाश के साथ रह रही थी.
महिला ने अपने बच्चों को भी वहीं रखा था. बताया जा रहा है कि वह पति के ममीफाइड किए गए शरीर से साथ एक ही बिस्तर पर सोती थी.
'मुंह खोला तो अनाथालय में छोड़ आऊंगी'
50 वर्षीय स्वेतलाना नाम की महिला ने अपने पति व्लादिमीर की लाश को अपने बिस्तर में रखा हुआ था.
उसने अपने बच्चों को धमकाकर रखा था कि अगर उन्होंने किसी के सामने अपना मुंह खोला और ये सब कुछ बताया तो वह उन्हें अनाथालय में छोड़कर आ जाएगी. रिपोर्टों के अनुसार, 49 वर्षीय व्लादिमीर की चार साल पहले उनके अलग घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई.
एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'स्वेतलाना ने अपने मृत पति के शव को कंबल में लपेटा और उसे अपने कमरे में ले आई और पलंग पर रख दिया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










