
4 बार फेल.. 5वीं बार में टॉप किया UGC-NET... ऐसी है दीक्षा मक्कड़ की स्टोरी
AajTak
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की PHD रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने UGC-NET में ऑल इंडिया रैंक 1 आने पर कहा कि मैं अंबाला की रहने वाली हूं और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की PHD रिसर्च स्कॉलर हूं. मैं 3 सालों से UGC NET की तैयारी कर रही थी और यह मेरी 5वीं कोशिश थी... इस बार मेरी रैंक 1 आई है. यह करना काफी मुश्किल था.
कई बार लगातार मेहनत करने के बाद भी आपको वैसे रिजल्ट नहीं मिलता है, जैसा आप चाहते हैं. इसकी वजह से आप उम्मीद खोने लगते हैं. लेकिन जब वह सपना साकार होता है तो खुशी का ठिकाना नहीं होता है. ऐसा ही कुछ अंबाला की रहने वाली दीक्षा मक्कड़ के साथ हुआ. उन्हें 5वें प्रयास में UGC NET परीक्षा में सफलता मिली है. इस दौरान उन्होंने अपने सफर पर बात की है. लगातार कई बार फेल होने के बाद उन्होंने 5वें प्रयास में इतिहास रच दिया.
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर दीक्षा का यह सफर स्ट्रगल और मेहनत से भरा हुआ है. हर असफल प्रयास के बाद उन्होंने खुद को बेहतर किया. आज उनकी सफलता लाखों उम्मीदवार के लिए इंस्पीरेशन बन गई है.
क्या बोली दीक्षा मक्कड़?
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में लोक प्रशासन विभाग की PHD स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने बताया कि उन्हें UGC-NET में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. 3 सालों से UGC NET की तैयारी कर रही थी और यह मेरी 5वीं कोशिश थी... इस बार मेरी रैंक 1 आई है. यह करना काफी मुश्किल था. उन्होंने बताया कि उनका सफर बहुत मुश्किलों भरा है. लेकिन माता पिता और शिक्षकों का विश्वास से ये मेरे लिए बहुत आसान हो गया.
मान ली थी हार... दीक्षा ने बताया कि UGC NET की तैयारी का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. जब उन्होंने पहला अटेंप्ट दिया था, तो उन्हें पेपर पैटर्न और परीक्षा की गंभीरता के बारे में अंदाजा हो गया था. जब उन्होंने दूसरी बार कोशिश की तो, प्रदर्शन बेहतर रहा. लेकिन जब दीक्षा ने तीसरी कोशिश की तो, निराशा उन्हें घेरने लगी थी. चौथे कोशिश के बाद उन्होंने लगभग हार मान ली थी. मगर उनके सुपरवाइजर ने उन्हें फिर से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. उनकी बातों से प्रभावित होकर दीक्षा ने दोबारा से तैयारी शुरू की और 5वें प्रयास में AIR 1 हासिल कर ली.
माता-पिता का है अहम योगदान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









