
4 बच्चों के पिता सैफ अली खान को Kareena Kapoor की चेतावनी, बोलीं- 60 साल में बच्चा नहीं...
AajTak
करीना ने सैफ और तैमूर के बॉन्ड के बारे में भी बताया. वो कहती हैं कि तैमूर को लोग पसंद हैं. अगर घर पर लोग होते हैं तो वो उनका हिस्सा बनना चाहता है. वो मिनी सैफ है. रॉकस्टार बनना चाहता है. अपने पिता के साथ AC/DC और Steely Dan को सुनता है. उनका बॉन्ड शानदार है. वो कहता है अब्बा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं.
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान 4 बच्चों के पिता हैं. मजेदार बात ये है कि सैफ के अपनी 20s से लेकर हर दशक में एक बच्चा है. पति सैफ अली खान के मजेदार फैक्ट पर करीना ने चुटकी ली है. खुद सैफ भी इसपर रिएक्ट कर चुके हैं. करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सैफ को चेतावनी दी है कि वो उनके 60s में कोई बच्चा नहीं करेंगी.
करीना ने सैफ की पैरेंटिंग पर क्या कहा? Vogue से बातचीत में करीना कपूर ने कहा- सैफ का उनके हर दशक में बच्चा रहा है.- 20s,30s, 40s, 50s में. मैंने सैफ को कह दिया है तुम्हारे 60s में ये नहीं चलेगा. मुझे लगता है सैफ जैसा खुले विचारों वाला शख्स ही अलग अलग स्टेज पर चार बच्चों का पिता हो सकता है. वो सभी बच्चों को अपना समय देते हैं. अब जेह के साथ हम बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने एक समझौता किया है जिसके तहत जब वो शूटिंग करते हैं. मैं कोशिश करती हूं कि मैं काम ना करूं उस टाइम. वहीं जब मैं काम करूं तो सैफ घर पर रहें.
Sharmaji Namkeen Review: ऋषि कपूर को आखिरी सलाम...'शर्माजी नमकीन' ने साबित किया 'शो मस्ट गो ऑन'
तैमूर के बेस्ट फ्रेंड हैं सैफ
करीना ने सैफ और तैमूर के बॉन्ड के बारे में भी बताया. वो कहती हैं कि तैमूर को लोग पसंद हैं. अगर घर पर लोग होते हैं तो वो उनका हिस्सा बनना चाहता है. वो मिनी सैफ है. रॉकस्टार बनना चाहता है. अपने पिता के साथ AC/DC और Steely Dan को सुनता है. उनका बॉन्ड शानदार है. वो कहता है अब्बा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं.
व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में भोजपुरी क्वीन MonaLisa के जलवे, बालकनी में दिए किलर पोज

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










